सीरिया और इराक में पतन के बाद इस्लामिक स्टेट पाकिस्तान की सरपरस्ती में तेजी से दक्षिण एशिया में अपना नेटवर्क फैला रहा है, जहां पहले से ही बड़ी संख्या में आतंकवादी और चरमपंथी समूह मौजूद हैं। इस्लामिक स्टेट से हमदर्दी रखने वाले कुछ पूर्व तालिबानी कमांडरों ने क्षेत्र में समूह की उपस्थिति को मजबूत करने के लिए भर्ती अभियान भी शुरू कर दिए हैं। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 45वें सत्र के इतर दक्षिण एशिया में इस्लामी स्टेट का उदय नामक शीर्षक के एक वेबिनार में एम्सटर्डम स्थित थिंक टैंक यूरोपियन फाउंडेशन फॉर साउथ एशियन (ईएफएसएएस) ने यह बात कही।