फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Afghanistan: काबुल आंतकी हमले में 5 की मौत, आईएस ने ली जिम्मेदारी

Fri, 13 Jan 2023 01:38 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, काबुल

सार

आतंकी गुट ने एक बयान में कहा कि उसके एक सदस्य खैबर अल-कंधारी ने मंत्रालय के कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच धमाके से भरी अपनी जैकैट में उस वक्त विस्फोट कर दिया जब वे मंत्रालय के मुख्य द्वार से निकल रहे थे।
विज्ञापन
आईएस - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में विदेश मंत्रालय के पास हुए भीषण बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। इस विस्फोट में कम से कम पांच लोग मारे गए हैं। वर्ष 2023 में काबुल में हुआ यह दूसरा बड़ा हमला है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इस हमले की निंदा की है।
विज्ञापन


आतंकी गुट ने एक बयान में कहा कि उसके एक सदस्य खैबर अल-कंधारी ने मंत्रालय के कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच धमाके से भरी अपनी जैकैट में उस वक्त विस्फोट कर दिया जब वे मंत्रालय के मुख्य द्वार से निकल रहे थे। आईएस के दावे के बाद अफगानिस्तान की तालिबान सरकार की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। काबुल पुलिस के मुख्य प्रवक्ता खालिद जादरान ने कहा था कि विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। आईएस की समाचार इकाई आमाक ने कहा कि हमला राजनयिकों के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के समय हुआ। हमले की संयुक्त राष्ट्र और विभिन्न देशों ने निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें