मिंक उदबिलाव प्रजाति का ही एक जीव है। जमीन और पानी में रहने वाले मिंक ऊदबिलाव से थोड़े छोटे होते हैं। मूल रूप से मिंक उत्तरी अमेरिका और यूरोप में पाई जाने वाली एक प्रजाति है। अमेरिकन मिंक की लम्बे समय से फार्मिंग हो रही है।
पशु प्रेमियों के विरोध के बावजूद फर और फैशन के लिए हर साल लाखों मिंक मारे जाते हैं। 58 लाख की जनसंख्या वाले डेनमार्क में इंसान के मुकाबले तीन गुना ज्यादा मिंक पाले जाते हैं। डेनमार्क दुनिया में मिंक का सबसे बड़ा निर्यातक है। डेनमार्क, स्वीडन और आयरलैंड से आ रही खबरों ने अमेरिका, इटली, नीदरलैंड और स्पेन के मिंक पालकों को परेशान कर दिया है।