फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iraq: भाई के उत्पीड़न से परेशान होकर छोड़ा था परिवार, गुस्साए पिता ने यूट्यूबर बेटी की ही कर दी हत्या

Mon, 06 Feb 2023 10:14 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद

सार

तिबा अल-अली एक YouTuber थीं जो अक्सर तुर्की में  अपनी लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो पोस्ट करती थी। उनके वीडियो में नियमित रूप से उनके मंगेतर भी दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
इराकी यूट्यूबर टीबा अल-अली - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इराक में एक 22 साल की यूट्यूबर टीबा अल-अली को उसी के पिता ने 31 जनवरी को दिवानिया प्रांत में गोली मारकर हत्या कर दी।  गृह मंत्रालय के प्रवक्ता साद मान ने ट्विटर पर इसकी पुष्टि भी कर दी है।  टीबा अल-अली की हत्या के बाद इराक में लोगों के बीच आक्रोश पैदा कर दिया है। लोगों में इस बात की भी नाराजगी  है कि देश अभी भी "ऑनर" किलिंग के मुद्दे का सामना कर रहा है। 

विज्ञापन


जानें क्या है मामला?
दरअसल, टिबा अल- अली तुर्किए में रहती थीं और इराक आई हुई थीं। इसी दौरान पिता से उसकी बहस हो गई। बताया जा रहा है कि उसके पिता उसके तुर्किए (Turkey) में अकेले रहने के फैसले से नाखुश थे और वह अली को तुर्किये जाने से रोकना चाहते थे। उसे सोशल मीडिया से भी दूरी बनाने के लिए कह रहे थे लेकिन टिबा ने इनकार कर दिया और एक बार फिर से तुर्किये जाने का फैसला कर लिया। फिर क्या था पिता अली के इस फैसले को सुनते ही आगबबूला हो गए और फिर पिस्टल से गोली मारकर अपनी बेटी की हत्या कर दी।

अली ने भाई के उत्पीड़न से परेशान होकर छोड़ा था परिवार
मानवाधिकार कार्यकर्ता हाना एडवर ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि, अली द्वारा दी गई वॉयस रिकॉर्डिंग के अनुसार उसने अपना परिवार इसलिए छोड़ दिया क्योंकि उसके भाई ने यौन उत्पीड़न किया था। उसे बार-बार परेशान करता था। इराकी ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने भी आरोप की सूचना दी।  
विज्ञापन


साल 2017 में अपने परिवार के साथ तुर्किए गई थी
एक पुलिस सूत्र के अनुसार, 2017 में, वह अपने परिवार के साथ तुर्किए गई थी, लेकिन उनके साथ घर वापस जाने के बजाय वहीं रहने का फैसला किया। उसकी मौत ने सोशल मीडिया पर इराकियों के बीच नाराजगी पैदा कर दी है, जिससे उसकी हत्या के लिए न्याय की मांग के लिए रविवार को बगदाद में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें