इराक में सद्दाम हुसैन का दौर खत्म होने के बाद उप-राष्ट्रपति बने अदेल अब्दुल महदी अब देश के प्रधानमंत्री बन गये हैं। इराक के प्रधानमंत्री बनने के साथ ही महदी पर अपना कैबिनेेट बनाने की जिम्मेदारी आ गई है जिसके लिए उन्होने सभी को मौका देने का मन बनाया है। इराक में मंत्री पद के लिए वैकेंसी को लेकर पूरे देश से आवेदन मंगाये गये हैं।
दरअसल इराक में चुनिंदा लोगों में से ही किसी को कैबिनेट का मंत्री चुन लिया जाता है । लेकिन महदी इस सकीर के फकीर वाले फॉरमुले को पसंद नहीं करते लिहाजा उन्होने नई परिपाटी की शुरूआत करते हुए पूरे देश से आवेदन मंगाने का फैसला कर लिया। कैबिनेट में शामिल होने की शर्त बस इतनी है कि वो व्यक्ति इराक का नागरिक हो, नौकरी में रहने का अनुभव हो और मंत्री पद के दायित्व संभालने की योग्यता हो। आम लोगों में बिना किसी राजनैतिक पृष्ठभूमि के अगर ये सब योग्यताएं हैं तो वो अपना वर्क प्रोफाइल प्रधानमंत्री को भेज दे,ऐसी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
आवेदक के मंत्री बनने के लिए शर्तें :-
इराक का नागरिक हो
देश की किसी भी यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय की डिग्री हो
इराक में कोई भी नौकरी या बिजनेस करने का अनुभव हो
अपना राजनीतिक रुझान और अगर किसी पार्टी से जुड़े रहे हैैं तो उसकी भी जानकारी देना होगी
अंतरराष्ट्रीय व्यापार और संबंधों की बेसिक समझ हो
आपको बता दें महदी इराक के उन नेताओं में शामिल हैं, जिनके हाथ में कम्युनिस्ट पार्टी की बागडोर रही है। सद्दाम हुसैन युग के बाद वाले इराक में महदी ने कार्यकारी सरकार में उप-राष्ट्रपति का पद संभाला। महदी उन नेताओं में हैं जिनकी देश में और विरोधी पार्टियों में भी काफी लोकप्रियता है। उनकी लोकप्रियता के वजह से चरमपंथी गुटों के कई बार निशाने पर बने रहते हैं और 2 बार महदी पर हमले भी हो चुके हैं।