फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iraq: किरकुक शहर के नजदीक बम धमाके में आठ इराकी पुलिस कर्मियों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Sun, 18 Dec 2022 03:37 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद

सार

किरकुक इलाके में आईएसआईएस के आतंकी सक्रिय हैं। हालांकि किसी ने भी अब तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। दिसंबर 2017 में आईएसआईएस ने इस इलाके पर जीत की घोषणा की थी। 
विज्ञापन
बम विस्फोट - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी बगदाद से करीब 238 किलोमीटर दूर तेल समृद्ध किरकुक शहर में संघीय पुलिस कर्मियों के काफिले पर बम से हमला किया गया। इसमें कम से आठ संघीय पुलिसकर्मियों के मौत की खबर है। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि विस्फोट सफरा गांव के पास हुआ है, जो किरकुक से करीब तीस किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। सूत्र ने बताया कि दो अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

इलाके में आईएसआईएस के आतंकी सक्रिय हैं। हालांकि किसी ने भी अब तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। दिसंबर 2017 में आईएसआईएस ने इस इलाके पर जीत की घोषणा की थी। समूह ने कभी देश के इस सबसे बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया था

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें