तेहरवान में रविवार को कुछ बंदूकधारियों ने ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कर्नल सयाद खोदाई की हत्या कर दी। जिसके बाद ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने सीधे तौर पर कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वह कर्नल की हत्या का बदला जरूर लेंगे। जो भी दोषी है उसे सजा मिलेगी। इससे लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी राष्ट्रपति ने ओमान दौरे पर जाने से पहले कहा कि कर्नल की हत्या करने वालों को किसी भी सूरत में बक्सा नही जाएगा। अधिकारी इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। उनके खून का बदला जरूर लिया जाएगा। कर्नल खोदाई की शहादत ईरानी राष्ट्र के दुशमनों का सामना करने के लिए रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के दृढ़ संकल्प को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि यह आतंकी कृत्य है, इस तरह का काम वहीं कर सकते हैं जो वैश्विक अहंकार से जुड़े हो। ऐसे आतंकवादियों को उनके कार्यों को परिणाम भूगतने होंगे।
ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कर्नल सयाद खोदाई बाइक सवार अज्ञात बंदूकधारियों ने उस वक्त गोलियाों से भूना था जब वह अपनी कार में बैठे थे। हमलावरों ने तेहरवान के बीचो-बीच हत्या की घटना को अंजाम दिया।