फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hijab Protest in Iran: हिजाब से आजादी के लिए सड़कों पर उतरीं ईरानी महिलाएं

Thu, 14 Jul 2022 05:28 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान

सार

सरकार के शुद्धता दिवस मनाने का जमकर विरोध, महिलाओं ने सार्वजनिक तौर पर नकाब हटाकर वीडियो भी बनाए
विज्ञापन
ईरान में हिजाब का विरोध - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्लामी मुल्क ईरान में महिलाओं ने हिजाब का जोरदार विरोध शुरू कर दिया है। वह भी उस दिन, जब सरकार की ओर से देश में हिजाब और शुद्धता दिवस मनाया जा रहा था। सड़कों पर उतरी महिलाओं ने सख्त नियमों का कड़ा विरोध किया और अपने हिजाब उतारकर फेंक दिए। उन्होंने नकाब हटाकर सार्वजनिक तौर पर वीडियो बनाए और इन्हें पोस्ट कर इस्लामिक रिपब्लिक में हिजाब पाबंदी की विरोध किया।

विज्ञापन


1979 की इस्लामी क्रांति के बाद लागू ईरान के कानून के मुताबिक, नौ साल से ज्यादा की सभी महिलाओं को सार्वजनिक तौर पर अपने बाल ढकना अनिवार्य है। 12 जुलाई को सरकारी विशेष दिवस पर महिलाओं का रुख भांपकर सरकार ने चौकसी भी बरती। उसने 11 जुलाई को ही कई मुखर महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया था। उधर, सालों से सख्त नियमों का विरोध कर रही महिलाओं ने इस अवसर को हिजाब की खिलाफत के लिए इस्तेमाल किया। तय वक्त पर महिलाएं सड़कों पर निकलीं और अपने हिजाब व शॉल उतारकर फेंक दिए। इसके बाद उन्होंने सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का उपयोग किया तो दुकानों में खरीदारी भी की। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर अपने नकाब हटाकर वीडियो भी बनाए। कई स्थानों पर तो पुरुषों ने भी उनका जमकर साथ दिया।

सरकार ने सेना को सौंप रखा है पाबंदी लागू कराने का जिम्मा
ईरान की सरकार ने महिलाओं पर हिजाब पाबंदी लागू कराने का जिम्मा सेना को सौंप रखा है। सड़कों पर महिलाओं के विरोध की सूचना मिली तो सरकार ने टेलीविजन पर शुद्धता दिवस का वीडियो प्रसारित किया। इसमें हरे हिजाब और लंबे सफेद कपड़े पहने 13 महिलाओं को नृत्य करते दिखाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें