फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरानी विदेश मंत्री का चीन दौरा: ड्रैगन हितों की रक्षा के लिए तैयार! होर्मुज खोलने की मांग पर क्या बोला तेहरान?

Thu, 17 Sep 2026 09:22 AM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची की चीन यात्रा के दौरान दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी, क्षेत्रीय तनाव कम करने और होरमुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने पर चर्चा की। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने ईरान के साथ सहयोग बढ़ाने और उसके जायज हितों की रक्षा करने की बात कही।
विज्ञापन
चीन दौरे पर पहुंचे सैयद अब्बास अराघची - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बताए शांति के चार सिद्धांतों को बहुत ही अहम बताया। अपनी चीन यात्रा के दौरान उन्होंने वहां के सहयोगियों के साथ हुई बातचीत को भी सफल बताया।

विज्ञापन


अराघची ने एक्स पर दी जानकारी 
अराघची ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'चीन में हमारे सहयोगियों के साथ सफल बातचीत हुई। ईरान उस रणनीतिक साझेदारी को अहमियत देता है जो हमने समय के साथ बनाई है। आज लिए गए फैसले इस क्षेत्र में भविष्य के रणनीतिक संतुलन को तय करेंगे और इनके दूरगामी असर होंगे। राष्ट्रपति शी की ओर से शांति के लिए बताए गए चार सिद्धांत बहुत अहम हैं।'

वांग यी ने अराघची से की मुलाकात
इससे पहले चीन के विदेश मंत्री और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) की सेंट्रल कमेटी के पॉलिटिकल ब्यूरो सदस्य वांग यी ने बुधवार को अराघची से मुलाकात की।
विज्ञापन


ईरान के हितों की रक्षा करने के लिए चीन तैयार 
चीनी विदेश मंत्रालय के हवाले से ईरानी न्यूज एजेंसी मेहर ने बताया कि चीन की राजधानी में अराघची से मुलाकात के दौरान वांग ने कहा, 'ईरान के साथ बातचीत और सहयोग को मजबूत करने और ईरान के जायज अधिकारों और हितों की रक्षा करने को चीन तैयार है।' 

ये भी पढ़ें: रूस पर शिकंजा कसने वाला बिल अमेरिकी संसद से पास: भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का खतरा; क्या है मामला?
विज्ञापन


होरमुज खोलने का आग्रह
चीन के विदेश मंत्री ने ईरानी समकक्ष के साथ बैठक में होरमुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने का भी आग्रह किया। रिपोर्ट के अनुसार, चीनी विदेश मंत्रालय ने बताया कि बीजिंग में बुधवार को चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने अपने ईरानी समकक्ष से कहा कि चीन चाहता है कि ईरान और अमेरिका को आपसी चिंता के मुद्दों पर ठोस बातचीत करने के लिए तैयार हों।  हम सभी पक्षों से आग्रह करते हैं कि वे होर्मुज स्ट्रेट को जल्द से जल्द फिर से खोलने के लिए प्रभावी कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि चीन नहीं चाहता कि क्षेत्रीय तनाव बढ़े और यमन तथा लाल सागर तक फैल जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें