फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस में बम धमाके की साजिश रचने वाले ईरानी राजनयिक को 20 साल की जेल

Thu, 04 Feb 2021 06:30 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन
बेल्जियम की कोर्ट ने 2018 में फ्रांस में आयोजित एक रैली में बम धमाके की साजिश रचने के आरोप में ईरान के राजनयिक असदोल्ला असादी को 20 साल के कारावास की सजा सुनाई है। असादी को आतंकी गतिविधि में लिप्त होने का दोषी ठहराया गया है। बम धमाके का उद्देश्य ईरान के विपक्षी दलों को निशाना बनाना था। यह रैली उन्हीं ने आयोजित की थी। 
विज्ञापन


बेल्जियम की कोर्ट ने असादी व तीन अन्य को भी बम धमाके की साजिश रचने का दोषी माना है। धमाके के जरिए नेशनल काउंसिल आफ रेसिस्टेंस आफ ईरान के शीर्ष नेताओं की हत्या की साजिश थी। यह रैली पेरिस के समीप आयोजित की गई थी, लेकिन बेल्जियम, जर्मन व फ्रांस की पुलिस ने समय रहते इसका पर्दाफाश कर दिया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें