तीन दिन के अंदर सरकार विरोधी प्रदर्शन मामले में अदालत ने दूसरी बार मौत की सजा सुनाई है। इससे पहले 14 नवंबर को भी ईरानी कोर्ट ने एक प्रदर्शनकारी को मौत की सजा सुनाई थी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
ईरान में बीते सितंबर महीने से महसा अमीनी की पुलिस हिरासत में मौत के बाद से प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी हिजाब का विरोध कर रहे हैं। इस बीच ईरानी कोर्ट ने बुधवार को सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी को मौत की सजा सुनाई है। यह तीन दिन में दूसरी बार है, जब ईरानी कोर्ट ने किसी प्रदर्शनकारी को मौत की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
इससे पहले 14 नवंबर को भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। सरकारी इमारत को आग लगाने, सार्वजनिक व्यवस्था को बाधित करने और राष्ट्रीय एकता के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में एक प्रदर्शनकारी को मौत की सजा दी गई थी। इसके अलावा अन्य पांच लोगों को पांच से दस साल की कैद की सजा सुनाई गई थी।
पुलिस हिरासत में हुई थी महसा की मौत
बता दें, हिजाब विरोधी प्रदर्शन के दौरान महसा ईरानी नाम की महिला को ईरानी पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई, जिसके बाद पूरे ईरानी में प्रदर्शन तेज हो गया। इस दौरान कई जगहों पर हिंसा की भी खबरें सामने आईं।