फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका से सशर्त वार्ता करेगा ईरान, कहा- ईरानियों पर आर्थिक आतंकवाद रोके

Fri, 30 Aug 2019 06:12 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर/वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन

बिआरित्ज शिखर सम्मेलन से इतर एक कांफ्रेंस में अमेरिकी राष्ट्रपति के ईरान पर नरम रुख अपनाने के बाद ईरान ने सशर्त वार्ता का प्रस्ताव रखा है। ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने कहा है कि अमेरिका यदि हमसे बातचीत चाहता है तो उसे 2015 में हुए परमाणु सौदे को मानना पड़ेगा और ईरानी लोगों के खिलाफ आर्थिक आतंकवाद बंद करना पड़ेगा।

विज्ञापन


मलयेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में इस्लामी सुरक्षा के मुद्दे पर एक फोरम में बोलते हुए ईरानी विदेश मंत्री ने कहा, अमेरिका ईरानी लोगों के खिलाफ गतिविधियां चला रहा है और जब तक वह हम पर युद्ध थोपना व ईरान के लोगों के खिलाफ आर्थिक आतंकवाद को बंद नहीं करता तब तक हमारे लिए यह संभव नहीं है कि हम उससे बात करें।

ईरानी विदेश मंत्री ने 2015 की एटमी डील के संदर्भ में कहा, यदि अमेरिका इस कमरे में वापसी चाहता है तो यह उसका टिकट है जो उसे ही खरीदना होगा और वह टिकट है डील को मानना। जरीफ ने कहा, ईरान सिर्फ मुलाकात के लिए मिलना नहीं चाहता, बल्कि कोई नतीजा निकलने की संभावना पर ही हमें मिलना चाहिए। जरीफ ने कहा, ईरान होर्मुज खाड़ी में पकड़े गए  ब्रिटिश तेल टैंकर के खिलाफ तेजी से कानूनी कार्रवाई करेगा।

ईयू वार्ता के पक्ष में, लेकिन परमाणु सौदा न टूटने पाए

यूरोपीय संघ (ईयू) की राजनयिक प्रमुख ने बृहस्पतिवार को कहा कि वे अमेरिका-ईरान वार्ता का समर्थन करेंगे, लेकिन इसके लिए ईरान के साथ एटमी डील का पूर्णत: पालन होना चाहिए। ईयू राजनयिक प्रमुख फेडरिका मोघेरिनी ने वार्ता का सावधानीपूर्वक स्वागत करते हुए कहा, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मौजूदा जरूरतों को संरक्षित किया जाना चाहिए। इसमें 2015 की डील शामिल है। मोघेरनी यहां विदेश और रक्षा मंत्रियों की एक बैठक में हिस्सा लेने पहुंची हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें