फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran War: 'ट्रंप के साथ आपके बेटे को ज्यादा खतरा', लापता अमेरिकी पायलट की मां के पोस्ट पर ईरान का तीखा तंज

Sun, 05 Apr 2026 08:10 AM IST
Shivam Garg वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान/वॉशिंगटन

सार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक मां की दर्दभरी गुहार ने वैश्विक राजनीति को और गरमा दिया है। लापता अमेरिकी पायलट को लेकर ईरान का तीखा बयान सामने आया है, जिसने न सिर्फ अमेरिका बल्कि पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
विज्ञापन
ए-10 वॉर्थोग लड़ाकू जेट (फाइल) - फोटो : अमेरिकी सेना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव अब और गहरा होता नजर आ रहा है। हाल ही में एक अमेरिकी महिला द्वारा अपने लापता पायलट बेटे को लेकर की गई भावुक अपील पर ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ईरान ने साफ तौर पर कहा कि उसके बेटे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौर में ज्यादा खतरे में हैं, बजाय ईरान की हिरासत में रहने के।
विज्ञापन


दरअसल, महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि उसका बेटा एक फाइटर पायलट है और उसे अब तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। उसने लोगों से प्रार्थना करने की अपील की थी।

इस पर पाकिस्तान में स्थित ईरानी दूतावास ने जवाब देते हुए कहा 'आपके बेटे ईरान की कैद में कम, बल्कि ट्रंप के नेतृत्व में ज्यादा खतरे में हैं। दुआ करें कि वह ईरान की हिरासत में सुरक्षित रहे।' ईरान ने यह भी दावा किया कि मुस्लिम और सभ्य ईरानी होने के नाते, हम जानते हैं कि कस्टडी में बंद लोगों के साथ इज़्ज़त और सम्मान से कैसे पेश आना है। दक्षिण अफ्रीका स्थित ईरानी दूतावास ने भी इस बयान को दोहराते हुए कहा कि ईरान में युद्धबंदियों के अधिकार पहले से तय हैं और उन्हें मानवीय आधार पर रखा जाता है।
विज्ञापन

 

दो अमेरिकी विमान गिराने का दावा
ईरान ने शुक्रवार को दो अमेरिकी सैन्य विमानों को गिराने का दावा किया है। इनमें से एक पायलट को बचा लिया गया, जबकि कम से कम एक अब भी लापता बताया जा रहा है। ईरानी मीडिया के अनुसार, एक अमेरिकी A-10 अटैक जेट फारस की खाड़ी में गिर गया, हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है कि वह मार गिराया गया या दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें