फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वॉशिंगटन की आक्रामक नीतियां नाकाम': ईरान की चेतावनी- हमारे इरादे नहीं तोड़ सका है अमेरिका

Sun, 08 Nov 2026 02:21 PM IST
नितिन गौतम एएनआई, वॉशिंगटन

सार

अमेरिक ईरान के बीच तनाव जारी है। अमेरिका में मध्यावधि चुनाव में सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के बाद ईरान को एक और मौका मिला गया है, जिसमें उसने अमेरिका को चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
अमेरिका ईरान युद्ध - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान ने एक बार फिर अमेरिका को चेतावनी दी है। ईरान ने कहा है कि अमेरिका हमारे इरादों को तोड़ नहीं सका है और अमेरिका की आक्रामक नीतियां नाकाम हो गई हैं। ईरान की सशस्त्र सेनाओं के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल शेखारची ने रविवार को दावा किया कि अमेरिका में हाल ही में हुए मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को मिली हार दिखाती है कि वह ईरान के इरादों को कमजोर करने में सफल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी
जनरल शेखारची ने ईरानी मीडिया से कहा, 'ट्रंप प्रशासन और उसके सहयोगियों को राजनीतिक और चुनावी मोर्चे पर मिली असफलताएं केवल घरेलू राजनीति में बदलाव का संकेत नहीं हैं, बल्कि ये एक बड़ी हकीकत की ओर इशारा करती हैं। अमेरिका ईरान के इरादों को तोड़ने में नाकाम रहा है। वाशिंगटन की आक्रामकता और दबाव बनाने की नीतियां और उसकी सैन्य रणनीतियां ईरान के नेतृत्व, जनता और सशस्त्र बलों की मजबूत इच्छाशक्ति और जवाबी कार्रवाई की क्षमता के सामने विफल रही हैं।'

नौसेना के कमांडर ने भी दी थी अमेरिका को धमकी
इससे पहले ईरान की उत्तरी नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल मोहसेन रजाई ने क्षेत्र में अमेरिकी सेना को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि ईरान की सशस्त्र सेनाओं के बीच तालमेल अपने उच्चतम स्तर पर है और नौसेना की इकाइयां समुद्री सीमाओं की चौबीसों घंटे रक्षा करने के लिए तैयार हैं। उत्तरी तटीय शहर अस्तारा में एक समारोह को संबोधित करते हुए रजाई ने मानव संसाधन को सेना, नौसेना की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि मिसाइल और ड्रोन इकाइयों के साथ-साथ कमांडो सहित नौसैनिक बल देश के समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा के लिए लगातार तैनात हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'ईरान के खिलाफ किसी भी आक्रामक कार्रवाई की कीमत इतनी बढ़ा दी जानी चाहिए कि दुश्मन दोबारा देश पर हमला करने की हिम्मत न कर सके।' उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों की रणनीति केवल संघर्ष खत्म करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य किसी भी हमलावर के लिए हमले की कीमत असहनीय स्तर तक बढ़ाना है। रजाई ने ईरान की मिसाइल और ड्रोन क्षमता, नौसैनिक ताकत, रणनीतिक भौगोलिक स्थिति और देश की जनता के दृढ़ संकल्प को उसकी ताकत के प्रमुख आधार बताया।

अक्तूबर के आखिर में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद मोजतबा खामेनेई ने अधिकतम प्रतिरोधक क्षमता' सुनिश्चित करने का आदेश दिया था। उन्होंने सैन्य कमांडरों को निर्देश दिया था कि देश पर दोबारा हमला होने की स्थिति में बिना किसी भौगोलिक सीमा के तत्काल और प्रभावी जवाब दिया जाए। इस निर्देश में खतरों का निर्णायक रूप से मुकाबला करने के लिए रणनीतिक और सतर्क सैन्य तैयारी बनाए रखने और संभावित लक्ष्यों की सूची को लगातार अपडेट करने की बात कही गई थी।

अमेरिका ने ईरान पर दबाव बनाने के लिए बनाई खास टास्क फोर्स
ईरान की यह ताजा चेतावनी अमेरिकी सेंट्रल कमांड की ओर से एक नई टास्क फोर्स के गठन की घोषणा के बाद आई है। अमेरिका ने यह टास्क फोर्स, ईरान द्वारा उन्नत हथियारों और प्रतिबंधित सामग्री की कथित तौर पर जमीनी परिवहन मार्गों से तस्करी रोकने के लिए बनाया है। वाशिंगटन का उद्देश्य तेहरान के सैन्य आपूर्ति नेटवर्क पर प्रतिबंधों को और सख्त करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें