फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US-Iran War Deaths: अमेरिका-ईरान जंग में 3375 से अधिक मौतें, हताहतों में सैकड़ों बच्चे; टकराव 52 दिनों से जारी

Mon, 20 Apr 2026 01:27 PM IST
Shivam Garg वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
विज्ञापन
पश्चिम एशिया संघर्ष - फोटो : ANI/Reuters
विज्ञापन
अमेरिका-ईरान टकराव के बीच युद्ध की भयावह तस्वीर अब और साफ होती जा रही है। 52 दिनों से जारी इस संघर्ष में मौतों का आंकड़ा 3,300 के पार पहुंच चुका है, जिसने हालात की गंभीरता को उजागर कर दिया है। ईरान की लीगल मेडिसिन ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख अब्बास मस्जिदी के अनुसार, अब तक 3,375 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। खास बात यह है कि इन हताहतों में सैकड़ों बच्चे भी शामिल हैं, जो इस युद्ध के मानवीय संकट को और गहरा बना रहे हैं। लगातार हो रहे हमलों के बीच बढ़ती मौतें क्षेत्र में तनाव और अनिश्चितता को और बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन


बच्चों की बड़ी संख्या शामिल
जारी आंकड़ों के अनुसार, मृतकों में 383 बच्चे शामिल हैं, जिनकी उम्र 18 साल या उससे कम थी। यह आंकड़ा युद्ध की गंभीरता को और बढ़ाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों में 2,875 पुरुष और 496 महिलाएं शामिल हैं। हालांकि, इन आंकड़ों में नागरिक और सुरक्षा बलों के बीच कोई स्पष्ट अंतर नहीं बताया गया है। अधिकारियों के अनुसार, मरने वालों में से केवल चार लोगों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Israel: पीएम नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अमेरिका-इस्राइल के समान लक्ष्य, फिर से जंग की स्थिति में हम तैयार
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें