अमेरिका-ईरान टकराव के बीच युद्ध की भयावह तस्वीर अब और साफ होती जा रही है। 52 दिनों से जारी इस संघर्ष में मौतों का आंकड़ा 3,300 के पार पहुंच चुका है, जिसने हालात की गंभीरता को उजागर कर दिया है। ईरान की लीगल मेडिसिन ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख अब्बास मस्जिदी के अनुसार, अब तक 3,375 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। खास बात यह है कि इन हताहतों में सैकड़ों बच्चे भी शामिल हैं, जो इस युद्ध के मानवीय संकट को और गहरा बना रहे हैं। लगातार हो रहे हमलों के बीच बढ़ती मौतें क्षेत्र में तनाव और अनिश्चितता को और बढ़ा रही हैं।