फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान फीफा विश्व कप से बाहर: अमेरिकी मंत्री के बयान पर भड़के अराघची, US की मेजबानी की योग्यता पर उठाए सवाल

Wed, 01 Jul 2026 05:04 AM IST
अमन तिवारी एएनआई, तेहरान

सार

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दौरान ईरान और अमेरिका के बीच कूटनीतिक विवाद गहरा गया। अमेरिकी मंत्री मार्कवेन मुलिन के बयान पर ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिका पर खेल भावना और मेजबान देश की गरिमा का अपमान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची - फोटो : ANI/Reuters
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दौरान ईरान और अमेरिका के बीच कूटनीतिक तनाव काफी बढ़ गया है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिकी होमलैंड सुरक्षा सचिव मार्कवेन मुलिन के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका ने खेल भावना का अपमान किया है।
विज्ञापन


अमेरिकी मंत्री की विवादित टिप्पणी
मार्कवेन मुलिन ने ईरान की टीम के अमेरिका से जाने पर खुशी जाहिर की थी। उन्होंने कहा कि वह इस बात से बहुत खुश हैं कि ईरानी टीम का सफर खत्म हो गया और वे अब वापस नहीं आएंगे। मुलिन ने बताया कि जब ईरानी टीम के वीजा रद्द किए गए और वे अमेरिका से चले गए, तो उन्होंने इसका जश्न मनाया। उन्होंने मजाक में यहां तक कह दिया कि इस खुशी में उन्होंने गाना गाया और शायद डांस भी किया।

ईरान का कड़ा पलटवार
मार्कवेन मुलिन के इस बयान पर ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर मुलिन की जमकर आलोचना की। उन्होंने लिखा कि मुलिन ने दुनिया को यह साबित कर दिया है कि अमेरिका को अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी करने का कोई हक नहीं है। अराघची ने कहा कि अमेरिकी मंत्री का व्यवहार यह सिखाता है कि एक मेजबान की गरिमा को कैसे बर्बाद किया जाता है। उन्होंने इसे खेल भावना के खिलाफ बताया।
विज्ञापन



वर्ल्ड कप में ईरान का प्रदर्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ईरान का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। ग्रुप-जी में शामिल ईरान ने अपने तीनों मैच ड्रॉ खेले। बेल्जियम और मिस्र के बाद तीसरे स्थान पर रहने के कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गया। ईरान 'बेस्ट थर्ड प्लेस' टीम के तौर पर भी अगले दौर के लिए क्वालीफाई नहीं कर सका।

ये भी पढ़ें: US-Iran Talks: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बोले- अमेरिका चाहता है परमाणु मुक्त ईरान, आने वाले हफ्ते होंगे निर्णायक
विज्ञापन


तनाव और बेस कैंप का बदलाव
यह पूरा विवाद अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे भू-राजनीतिक तनाव के बीच हुआ है। अमेरिका में यात्रा और प्रवेश नियमों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी। इसी कारण ईरान ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही अपना बेस कैंप एरिजोना (अमेरिका) से हटाकर तिजुआना (मेक्सिको) शिफ्ट कर दिया था। इस वर्ल्ड कप की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको मिलकर कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें