फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान ने दी बदले की धमकी: जनरल सुलेमानी की दूसरी बरसी पर रईसी का एलान, ट्रंप पर मुकदमा चलाएं वर्ना..

Tue, 04 Jan 2022 12:09 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Iran vows revenge for Soleimani killing: 3 जनवरी 2020 को इराक में ड्रोन हमला किया गया था। इसमें ईरान की कुदुस फोर्स के कमांडर सुलेमानी की मौत हो गई थी। सुलेमानी की दूसरी बरसी के मौके पर ईरान व उसके सहयोगी देशों ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए। 
विज्ञापन
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी - फोटो : instagram.com/raisi_org
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने अमेरिका को जनरल कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने की धमकी दी है। सुलेमानी की दूसरी बरसी के मौके पर रईसी ने कहा कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पियो पर सुलेमानी की हत्या को लेकर मुकदमा अवश्य चलाया जाना चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो ईरान बदला लेगा। 

विज्ञापन


3 जनवरी 2020 को तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर इराक में ड्रोन हमला किया गया था। इसमें ईरान की रिवोल्यूशनरी गॉर्ड्स की कुदुस फोर्स के कमांडर सुलेमानी की मौत हो गई थी। सुलेमानी की दूसरी बरसी के मौके पर ईरान व उसके सहयोगी देशों ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए। 

राष्ट्रपति रईसी ने सोमवार को दिए भाषण में कहा, 'यदि ट्रंप व पोम्पियो पर जनरल सुलेमानी की हत्या को लेकर निष्पक्ष आपराधिक केस नहीं चलाया गया तो मुस्लिम समुदाय शहादत का बदला लेगा।'   उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को आक्रमणकर्ता, हत्यारा और मुख्य आरोपी करार दिया और कहा कि उन पर इस्लामिक कानून के मुताबिक मुकदमा चलना चाहिए। 
विज्ञापन


ईरान के इस्लामिक कानून के मुताबिक हत्या के दोषी व्यक्ति को फांसी दी जाती है, बशर्ते पीड़ित का परिवार 'ब्लड मनी' लेकर सुलह के लिए तैयार न हो। 

उधर, ईरान के न्याय अधिकारियों ने सुलेमानी की हत्या के मामले में नौ देशों के 127 लोगों को आरोपी माना है। इन देशों को इस बात की जानकारी दे दी गई है। इन आरोपियों में 74 अमेरिकी नागरिक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें