फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान में क्रूरता की सारी हदें पार, हार्ट अटैक से मौत होने के बाद भी महिला के शव को दी फांसी

Wed, 24 Feb 2021 09:36 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
विज्ञापन
फांसी का फंदा - फोटो : फांसी का फंदा
विज्ञापन

ईरान में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला जाहरा इस्माइली की दिल का दौरा पड़ने पर मौत हो गई लेकिन इसके बाद भी महिला को फांसी दी गई। ऐसा इसलिए क्योंकि महिला ने अपने पति की हत्या कर दी थी। जानकारी दी कि महिला का पति ईरान का खुफिया अधिकारी था।

विज्ञापन


महिला का पति महिला और उसके बच्चों के साथ मारपीट करता था। महिला के वकील ने जानकारी दी कि जाहरा दो बच्चों की मां है और उससे पहले 16 लोगों को फांसी पर चढ़ाया जाना था। वकील ने जानकारी दी कि तनाव और डर की वजह स जाहरा की फांंसी के तख्ते पर जाने से पहले ही दिल का दौरा पड़ने पर मौत हो गई।

वकील ने दावा किया कि प्रशासन किसी भी तरह से जाहरा को फांसी पर चढ़ाना चाहता था ताकि उसकी सास अपने बेटे की मौत का बदला ले सके। बता दें कि ईरान में कड़े शरिया कानून की वजह से ऐसा किया गया। महिला के वकील ने बताया कि जाहरा की मौत दिल का दौरा पड़ने पर हो गई थी लेकिन इसके बाद भी उसे फांसी दी गई।
विज्ञापन


ऐसा इसलिए किया गया ताकि उसकी सास मौत की कुर्सी को लात मारकर उसे फांसी के फंदे पर चढ़ा सके। जाहरा के वकील ने इसे अमानवीय प्रक्रिया बताया और कहा कि जाहरा से पहले 16 और लोगों को फांसी चढ़ाई जानी थी। जाहरा को अपनी मौत का इंतजार करना था। 

जाहरा को तनाव और डर की वजह से दिल का दौरा पड़ा और फांसी पर चढ़ने से पहले ही उसकी मौत हो गई। लेकिन इसके बाद भी प्रशासन ने रहम नहीं किया और लाश के हाथ बांधकर गर्दन में फांसी लगाकर मौत की कुर्सी पर बैठा दिया। इसके बाद महिला को फांसी पर लटका दिया। 

ईरान में आंख के बदले आंख का कानून है, इसलिए महिला की सास को ये अधिकार दिया गया कि वह अपने बेटे की मौत का बदला ले सके। चीन के बाद ईरान दूसरा ऐसा देश हैं, जहां सबसे ज्यादा फांसी दी जाती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें