फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEA: पुर्तगाली झंडे वाले जहाज पर फंसे 16 भारतीयों की रिहाई की उम्मीदें बढ़ी, ईरान-पुर्तगाल के बीच हुई बातचीत

Sat, 27 Apr 2024 06:35 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

ईरान के विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि पुर्तगाल के नए विदेश मंत्री पाउलो रंगेल ने ईरानी विदेश मंत्री होसैन अमीरअब्दुल्लाहियान से फोन पर बात की गई।
विज्ञापन
ईरानी सेना जब्त जहाज में फंसे भारतीय चालक दल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरानी बलों ने दो हफ्ते पहले एक पुर्तगाली झंडे वाला जहाज अपने समुद्र क्षेत्र में जब्त किया था। इस जहाज में ज्यादातर भारतीय चालक दल के सदस्य मौजूद थे। इस घटना पर ताजा जानकारी देते हुए ईरान ने शनिवार को बताया कि भारतीय चालक दल को कॉन्सुलर सेवाएं दी जा रही है। इससे उनकी रिहाई और प्रत्यर्पण की उम्मीदें बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन


जहाज में सवार भारतीयों की रिहाई की बढ़ी उम्मीदें
ईरान के अर्धसैनिक बल ने 13 अप्रैल को इस्राइल से जुड़े एक कार्गो जहाज को होर्मुज जलडमरूमध्य के पास जब्त कर लिया था। इस जहाज में कुल 25 लोग सवार थे जिसमें से 17 भारतीय थे। ईरान के विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि पुर्तगाल के नए विदेश मंत्री पाउलो रंगेल ने ईरानी विदेश मंत्री होसैन अमीरअब्दुल्लाहियान से फोन पर बात की गई। दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों पर अपने विचारों का आदान प्रदान किया और क्षेत्र की स्थिति पर भी बात की। 

इस दौरान दोनों पक्षों ने ईरानी सेना द्वारा इस्राइल से जुड़े कार्गो जहाज को जब्त करने वाली घटना पर भी अपने विचार साझा किए। अमीरअब्दुल्लाहियान ने इस बातचीत के बाद कहा, "हम मानवीय मुद्दे के तौर पर जहाज में मौजूद चालक दल की रिहाई पर गंभीरता से विचार करेंगे। हमने तेहरान में उनके राजदूतों को कॉन्सुलर सेवाएं पहुंचाने की घोषणा की।"
विज्ञापन


महिला कैडेट को कर दिया गया रिहा
17 भारतीयों में शामिल एक अकेली महिला कैडेट ऐन टेसा जोसेफ को 18 अप्रैल को रिहा कर दिया गया था। गुरुवार को भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जयसवाल ने कहा, "शेष 16 भारतीय चालक दल की रिहाई में कुछ तकनीकी बातें शामिल हैं।" मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि जहाज में मौजूद सभी भारतीयों का स्वास्थ्य फिलहाल ठीक है। उन्हें ईरानी अधिकारियों द्वारा भारतीय दल तक कॉन्सुलर सेवाएं प्रदान की गई थी। भारतीय अधिकारी लगातार चालक दल के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें