फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान ने यूक्रेन को 'फ्लाइट 752' का ब्लैक बॉक्स सौंपने से किया इंकार, कहा- जांच के बाद लेंगे निर्णय

Mon, 20 Jan 2020 01:45 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यूक्रेन के विमान का मलवा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

तेहरान से उड़ान भरने के कुछ समय बाद अमेरिकी ठिकानों पर ईरान द्वारा मिसाइल हमले में गलती से मार गिराए गए यूक्रेन के विमान के 11 यात्रियों के शव रविवार को यूक्रेन लाए गए। दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॅाक्स अब भी ईरान के पास मौजूद है।

विज्ञापन


ईरान ने इसे यूक्रेन को सौंपने पर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है। ईरान के नागरिक उड्डयन संगठन ने कहा है कि हम दुर्घटनाग्रस्त यूक्रेनी विमान के ब्लैक बॉक्स की जांच करने की कोशिश कर रहे हैं और जांच के बाद ही इसे भेजने पर कोई निर्णय लिया जाएगा।

ईरान के अधिकारियों ने पहले कहा था कि ब्लैक बॉक्स क्षतिग्रस्त हो गए हैं लेकिन इस्तेमाल करने योग्य हैं। बता दें कि 167 यात्रियों और नौ चालक दल के साथ, यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस की उड़ान PS752 तेहरान के इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर 8 जनवरी को दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन


अमेरिकी ठिकानों पर ईरान द्वारा मिसाइलों से हमले में गलती से मार गिराए गये यूक्रेनी विमान के 11 यूक्रेनी यात्रियों के शव रविवार को यूक्रेन लाए गए। लाइव वीडियो फुटेज के अनुसार कीव के बोरिस्पिल हवाई अड्डे पर विमान से शव उतारे जाने के दौरान राष्ट्रपति वलोदोमिर जेलेंस्की, प्रधान मंत्री ओलेक्सी गोनचारूक और कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें