फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान विमान दुर्घटना मिस्ट्री : पहले भी कई देश गिरा चुके अपना ही विमान

Wed, 08 Jan 2020 09:04 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
plane crash budgam kashmir (File Photo) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ईरान में बुधवार को हुए विमान हादसे के बाद आशंकाओं के बादल लगातार गहराते जा रहे हैं। पहले कुछ मीडिया समूहों ने दावा किया कि यह विमान ईरानी सेना की मिसाइल से गिरा है। इसके बाद ईरान ने विमान निर्माता कंपनी को ब्लैक बॉक्स देने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन


यह शक इसलिए भी गहरा रहा है क्योंकि विमान हादसे से कुछ समय पहले ही ईरान ने इराक स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है  कि ईरान की ही एक मिसाइल ने गलती से विमान को निशाना बना लिया। 

हालांकि अगर ऐसा होता है, तो यह कोई पहला मौका नहीं होगा। इससे पहले भी कई बार ऐसा हुआ है, जब अपने ही देश के हवाई हमले में कोई विमान हादसे का शिकार हो गया। 

भारतीय वायुसेना ने गिराया अपना हेलीकॉप्टर 

पिछले साल बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने श्रीनगर में गलती से अपना ही एमआई—17 वी5 हेलीकॉप्टर गिरा दिया। इस हेलीकॉप्टर में छह वायुसेना कर्मी मौजूद थे और हमले में सभी की जान चली गई। 

अमेरिका ने अपने ही हेलीकॉप्टर को बनाया निशाना

खाड़ी युद्ध के बाद कई देशों ने बड़े पैमाने पर मानवता सहायता प्रयास शुरू किए। मगर 14 अप्रैल, 1994 को अमेरिकी वायु सेना ने गलती से अपने ही देश की सेना के दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर मार गिराए। इन हेलीकॉप्टरों में कुल 26 यात्री थे, जिनमें से 11 अन्य देशों के थे। 

द्वितीय विश्व युद्ध में 300 की जान गई  

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भी अमेरिका ऐसी ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना का गवाह बना। 2 जुलाई 1943 को अमेरिकी वायु सेना ने अपनी ही वायु सेना के विमान पर अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दी। इस घटना में 300 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। 

इराक युद्ध में अमेरिका ने गिराया ब्रिटिश विमान 

वर्ष 2003 में इराक से युद्ध के दौरान अमेरिका ने रॉयल ब्रिटिश एयर फोर्स का विमान मार गिराया। लंबे समय तक यह विमान लापता बताया गया, लेकिन बाद में ब्रिटेन ने इसका खुलासा किया। 

खुद को ही निशाना बनाया 

यह सुनने में थोड़ा अजीब लगता है लेकिन 1956 में अमेरिकी पायलट 20 एमएम की तोप से टेस्ट फायरिंग कर रहा था, मगर इस दौरान वह खुद को ही गोली मार बैठा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें