फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य अभ्यास के दौरान ईरान की मिसाइल अपने ही पोत पर गिरी, 19 नाविकों की मौत

Mon, 11 May 2020 12:29 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

ओमान की खाड़ी में सैन्य अभ्यास के दौरान ईरानी नौसेना के पोत पर दुर्घटनावश उसकी अपनी ही एक मिसाइल गिरने से 19 नौसेनिकों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हुए हैं। ईरान की सेना ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


सरकारी टेलीविजन की खबर के अनुसार घटना रविवार को जसक के बंदरगाह के पास हुई सैन्य अभ्यास के दौरान मिसाइल हेंडिजन-क्लास सपोर्ट पोत कोणार्क पर जा गिरी। सरकारी समाचार एजेंसी ‘आरएनए’ की खबर के अनुसार एक स्थानीय अस्पताल में 12 नौसेनिकों को भर्ती कराया गया है और अन्य तीन को मामूली चोटे आई हैं।

सरकारी टेलीविजन के अनुसार कोणार्क निशाने के काफी पास था। कोणार्क दूसरे पोतों के लिए निशानों को समुद्र में स्थापित कर रहा था। उसने कहा कि मिसाइल दुर्घटनावश पोत पर गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें