फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी आलोचना के बावजूद ईरान ने किया उपग्रह का प्रक्षेपण

विज्ञापन
उपग्रह संचार प्रणाली - फोटो : amarujala
विज्ञापन

ईरान ने अमेरिका की ओर से आलोचना किए जाने के बावजूद दूसरे उपग्रह के प्रक्षेपण की कोशिश की है। बृहस्पतिवार को जारी उपग्रह तस्वीरों से ऐसा मालूम होता है। ईरान ने ऐसा कोई प्रक्षेपण करने को लेकर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

विज्ञापन

 

अमेरिका ने ईरान की यह कहते हुए आलोचना की है कि उसके अंतरिक्ष कार्यक्रम देश को बैलिस्टिक मिसाइल विकसित करने में मदद करते हैं। कोलोराडो की कंपनी डिजिटल ग्लोब की ओर से मंगलवार को जारी तस्वीरों में ईरान के सेमनान प्रांत के इमाम खोमीनी अंतरिक्ष केंद्र पर एक रॉकेट की मौजूदगी दिखाई गई।
 

इसके बाद बुधवार को जारी तस्वीरों में दिखाया गया कि रॉकेट वहां से नदारद था और उसके लॉन्च पैड पर जलने के निशान दिखाई दिए। तत्काल यह साफ नहीं हो सका कि अगर उपग्रह प्रक्षेपित हुआ है तो वह कक्ष में पहुंचा या नहीं।

विज्ञापन

 

अमेरिका आरोप लगाता रहा है कि इस तरह के प्रक्षेपण ईरान पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के निर्देशो का उल्लंघन हैं जिसमें ईरान से परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइलों से जुड़ी कोई गतिविधि नहीं करने को कहा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें