फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान ने मार गिराए आईएस के मास्टरमाइंड अबू जाही समेत 4 आतंकी

Wed, 17 Oct 2018 10:47 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आइएसआईएस आतंकवादी
विज्ञापन

इस्लामिक स्टेट का मास्टरमाइंड अबू जाही ‘चार अन्य आतंकवादियों’ के साथ मारा गया। जाही पिछले महीने दक्षिणी ईरान के अहवाज में हुए एक घातक हमले में संलिप्त बताया जा रहा था। ईरान के रेवॉल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बयान में यह जानकारी दी।

विज्ञापन


बयान में कहा गया कि इराक के दियालाह प्रांत में आज सुबह प्रतिरोधक बलों के रेकी और औचक अभियान के दौरान पांचों आतंकवादियों की मौत हो गई।

बयान में कहा गया कि ‘प्रतिरोध शब्द का इस्तेमाल इराक और सीरिया में ईरान के समर्थन से मिलिशिया द्वारा चलाए जा रहे अभियान के लिए किया जाता है, जिनको रेवॉल्यूशनरी गार्ड्स ने प्रशिक्षित किया है। अबु जाही अहवाज में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा था।

पिछले महीने दक्षिण-पश्चिम ईरान के अहवाज शहर के एक सैन्य परेड पर हुए हमले में 24 लोगों की मौत हो गयी थी। हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह के जिहादियों और खुद को अहवाज नेशनल रेसिस्टेंस नामक संगठन बताने वाले एक अन्य समूह ने ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान ने एक अक्तूबर को कहा था कि सीरिया में जिहादियों पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें