फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

F-15 Crash: ईरान के बाद कुवैत का भी दावा- अमेरिका के कई लड़ाकू विमान क्रैश; वीडियो में गिरता दिखा फाइटर जेट

Mon, 02 Mar 2026 01:57 PM IST
Shivam Garg वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुवैत सिटी

सार

ईरानी मीडिया के बाद अब कुवैत ने भी दावा किया है कि कई अमेरिकी लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। देखें वीडियो...
विज्ञापन
एफ-15 लड़ाकू विमान दुर्घटना - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान पर किए गए हमले के बाद से पूरा क्षेत्र युद्ध की आग में जल रहा है। ईरान ने इस हमले के बाद इस्राइल, इराक, यूएई समेत कई देशों में मिसाइलें दागी। वहीं इस्राइल और अमेरिकी की ओर से ईरान में अब भी बमबारी जारी है। जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई शीर्ष लीडर की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


कुवैत में क्रैश हुआ अमेरिका का F-15 फाइटर जेट
इस बीच ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि कुवैत में अमेरिकी सेना का एक F-15 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है। इस विमान के क्रैश होने का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें विमान में आसमान में ही आग लगते हुई देखी जा सकती है। F-15 फाइटर जेट दुनिया के सबसे घातक और आधुनिक लड़ाकू विमानों में एक माना जाता है। हालांकि विमान में आग लगते ही पायलट पैरासूट लेकर कूद गया जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, अभी तक इस खबर की किसी ने पुष्टि नहीं की है। अमेरिका और कुवैत की सेना की ओर भी कोई बयान नहीं आया है। 
 
कुवैत की रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस घटना के बाद कई अमेरिकी लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। हालांकि कुल संख्या और घटनाओं के विवरण अभी स्पष्ट नहीं हैं। वीडियो फुटेज में विमान आग में लिपटा दिख रहा है और तेजी से नीचे गिरता हुआ दिखाई देता है।
विज्ञापन


इस्राइल -ईरान तनाव के बीच दुर्घटना
यह हादसा ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान आया है, जिसमें अमेरिका और इस्राइल ने ईरान पर हमले किए। ईरानी अधिकारियों ने इसे प्रतिशोध के रूप में संतुलित कार्रवाई बताया है और चेतावनी दी है कि आगे और वृद्धि की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें