फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलेमानी की मौत: ईरान ने अमेरिकी सेना को आतंकवादी घोषित किया

Tue, 07 Jan 2020 09:31 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
विज्ञापन
जनरल कासिम सुलेमानी का जनाजा
विज्ञापन

अमेरिका द्वारा बगदाद हवाई अड्डे पर किए गए हवाई हमले में ईरान की कुद्स फोर्स के कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। ईरान ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। वहीं, अब ईरान की संसद ने मंगलवार को एक विधेयक पारित कर सभी अमेरिकी बलों को आतंकवादी घोषित किया। जनरल कासिम सुलेमानी के बगदाद में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कुद्स फोर्स के प्रमुख के रूप में सुलेमानी पर लेबनान और इराक से लेकर सीरिया और यमन तक क्षेत्रीय सत्ता संघर्षों में तेहरान के हस्तक्षेप की जिम्मेदारी थी।

विज्ञापन


भगदड़ में 50 की मौत

वहीं, जनरल कासिम सुलेमानी को उनके गृहनगर करमान में सुपुर्द-ए-खाक किए जाने के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 50 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी एएफपी ने ईरान स्टेट टीवी के हवाले से ये खबर दी है। सुलेमानी के जनाजे के जुलूस में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग केरमान आए हुए थे। रेवोल्यूशनरी गार्ड की विदेशी शाखा के कमांडर के गृह नगर में लाखों लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। 

बड़ी संख्या में तेहरान, कोम, मशहद और अहवाज में भी लोग सड़कों पर मौजूद थे। बड़ी संख्या में लोग आजादी चौक पर जमा हुए जहां राष्ट्रीय झंडे में लिपटे दो ताबूत रखे हुए थे। एक ताबूत सुलेमानी का और दूसरा ताबूत उनके करीबी सहयोगी ब्रिगेडियर जनरल हुसैन पुरजाफरी का था।  
विज्ञापन


 

  
विदेश मंत्री को वीजा देने से यूएस का इनकार

वहीं ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ को अमेरिका ने वीजा देने से मना कर दिया है। उन्हें न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में हिस्सा लेने के लिए जाना था।

गौरतलब हो कि अमेरिका द्वारा ईरान के कुद्स फोर्स के प्रमुख कासिम सुलेमानी को बगदाद हवाई अड्डे पर हवाई हमले में मार गिराया गया था। इस हमले में कताइब हिज्बुल्लाह के कमांडर अबु महदी अल-मुहांदिस भी मारा गया। जिसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव जारी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें