ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध लगातार तेज होता दिख रहा है। ईरान की ओर से लगातार अमेरिका विमानों को मार गिराने का दावा किया जा रहा है। रविवार को ईरान की ओर से अमेरिकी विमानों को तबाह करने के सबूत जारी किए हैं। ईरानी न्यूज एजेंसी ने अमेरिका विमानों के मलवे की तस्वीरें और वीडियो जारी किए हैं।
घायल पायलट को इलाज के लिए कुवैत भेजा
इस ऑपरेशन में बचाव दल का कोई कमांडो हताहत नहीं हुआ है। एक दिन तक पहाड़ में छिपे पायलट के पास सिर्फ एक पिस्तौल था और वह ईरानी सेना से एक दिन तक छिपता-छिपाता रहा। ईरान ने इसे पकड़ने के लिए इनाम का भी एलान किया था। पायलट की किस्मत अच्छी थी कि जिस जगह उसका एफ-15 ई विमान गिरा था वहां के लोगों में सरकार के खिलाफ काफी विरोध है। इधर अमेरिकी सेना में पायलट तक पहुंचने की होड़ लगी थी। आखिरकार सैकड़ों कमांडो ने उसे ढूंढ निकाला और अब इलाज के लिए कुवैत भेजा गया है।
ये भी पढ़ें: Iran War: ईरान संघर्ष में अमेरिकी सेना की गतिविधियों को एआई से ट्रैक कर रहीं चीनी कंपनियां, रिपोर्ट में दावा
कैसे अमेरिका ने चलाया फाइटर जेट के दूसरे क्रू को निकालने का अभियान?