फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US-Venezuela: ट्रंप ने अमेरिकी कैदियों की रिहाई पर जताई खुशी, वेनेजुएला अपने नागरिकों को वापस लाने पर सहमत

Sun, 02 Feb 2025 12:05 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला द्वारा छह अमेरिकी नागरिकों की रिहाई पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला ने अमेरिका में अवैध रूप से रहने वाले सभी वेनेजुएला नागरिकों को अपने देश में वापस लेने पर सहमति व्यक्त की है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को वेनेजुएला से छह अमेरिकी बंदियों की वापसी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले गिरोह के सदस्यों सहित अपने नागरिकों को वापस लेने के लिए वेनेजुएला के साथ एक नया समझौता किया गया है। ट्रंप ने कहा कि उनके प्रशासन के दौरान सीमा सुरक्षा सबसे मजबूत रही है और अमेरिका से रिकॉर्ड संख्या में अवैध प्रवासियों और अपराधियों को निर्वासित किया जा रहा है।
विज्ञापन


वेनेजुएला की सहमति पर जताई खुशी
राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि वेनेजुएला से बंधकों को वापस लाना बहुत अच्छा है और यह महत्वपूर्ण है कि वेनेजुएला ने अमेरिका में अवैध रूप से रहने वाले सभी वेनेजुएला नागरिकों को अपने देश में वापस लेने पर सहमति व्यक्त की है, जिनमें ट्रेन डी अरागुआ गिरोह के सदस्य भी शामिल हैं।

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वेनेजुएला ने इन लोगों को अपने देश भेजने के लिए परिवहन व्यवस्था प्रदान करने पर भी सहमति जताई है। ट्रंप ने कहा कि सभी देशों ने अवैध प्रवासियों को वापस स्वीकार करने के लिए सहमति दी है और अमेरिका से भी अपराधियों की रिकॉर्ड संख्या को निकाला जा रहा है।
विज्ञापन


अमेरिकी नागरिकों की रिहाई पर एक नजर
बता दें कि बीते शुक्रवार को वेनेजुएला ने शुक्रवार को छह अमेरिकी नागरिकों को रिहा किया। देखा जाए तो ये मामला तब सफल हो रह जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के तहत पूर्व विशेष मिशन दूत रिचर्ड ग्रेनेल ने वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो के साथ बातचीत की थी। 

गौरतलब है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो की सरकार ने जुलाई के बाद से असंतुष्टों और विदेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। साथ ही कम से कम नौ अमेरिकियों को हिरासत में लिया था। इन बंदियों पर हिंसक कृत्यों की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था, लेकिन इस बारे में कोई ठोस प्रमाण नहीं प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें