फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहमति: ईरान अपने एटमी स्थलों पर कैमरे लगाने वाले समझौते को एक महीने बढ़ाने पर राजी हुआ 

Tue, 25 May 2021 12:55 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, विएना

सार

  • ईरान की इस पर सहमति को बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि ईरान ने धमकी दी थी कि यदि आगे कोई समझौता नहीं हुआ तो वह कैमरों को नष्ट कर देगा
विज्ञापन
Iran and America
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान और संयुक्त राष्ट्र के परमाणु सुरक्षा पर निगाह रखने वाली निगरानी संस्था के बीच सोमवार को एक माह तक परमाणु स्थलों पर कैमरे लगाने संबंधी समझौते को बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं।

विज्ञापन


ईरान की इस पर सहमति को बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि ईरान ने धमकी दी थी कि यदि आगे कोई समझौता नहीं हुआ तो वह कैमरों को नष्ट कर देगा। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने फरवरी में ईरान के साथ तस्वीरों का विश्लेषण करने के लिए तीन महीने का इस संबंध में समझौता किया था।

आईएईए के महानिदेश्क राफेल मारिआनो ग्रोसी ने ईरान के नागरिक परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख अली अकबर सलेही से बातचीत के बाद विएना में संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी बताया कि ईरान ने इसे एक माह और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


ईरान के साथ एडिशनल प्रोटोकॉल नामक इस गोपनीय समझौते के तहत, आईएईए ईरानी परमाणु स्थलों पर स्थापित निगरानी कैमरों की तस्वीरों को एकत्र करता है और उनका विश्लेषण करता है। उन कैमरों ने तेहरान के कार्यक्रम की इस बात के लिए निगरानी करने में मदद की कि वह 2015 के परमाणु समझौते का अनुपालन कर रहा है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें