नरेंद्र मोदी, जो बाइडिन और शी जिनपिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रपति जो बाइडन टिकाऊ, समावेशी क्षेत्रीय विकास के अगले चरण की रूपरेखा तैयार करने के लिए एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) समूह की अर्थव्यवस्थाओं के साथ साझेदारी की अमेरिकी प्रतिबद्धता दोहराएंगे। वह एपेक शिखर सम्मेलन (समिट) में सदस्य अर्थव्यवस्थाओं के 21 प्रतिनिधियों की मेजबानी के लिए सान फ्रांसिस्को की यात्रा करेंगे। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया है। व्हाइट हाउस ने कहा कि बाइडन 14 नवंबर को सान फ्रांसिस्को के लिए रवाना होंगे। हालांकि, मोदी की यात्रा के बारे में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मुलाकात कर इस बात पर सहमति जताई है कि एपेक सम्मेलन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग भाग लेंगे। इस दौरान उनकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से होने की पूरी संभावना है।