फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे से दो थैलों में मिलीं तीन करोड़ की विदेशी मुद्राएं

Fri, 29 May 2020 01:04 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, कराची
विज्ञापन
Pakistan Plane Crash - फोटो : PTI
विज्ञापन

पाकिस्तान में पिछले सप्ताह दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे से तीन करोड़ रुपये की नकद राशि बरामद हुई है। इस विमान में 99 लोग सवार थे जिनमें से नौ बच्चे समेत 97 लोगों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


यह विमान पीके-8303 लाहौर से कराची जा रहा था और इसी दौरान वह कराची अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के निकट के रिहाइशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चमत्कारी तरीके से दो यात्री इसमें सुरक्षित बच गए।

एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि विमान के मलबे से जांचकर्ता और बचाव अधिकारियों ने विभिन्न देशों की मुद्राएं बरामद की हैं जिसकी कीमत करीब तीन करोड़ रुपये है। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में जांच के आदेश दिए गए हैं कि इतनी बड़ी मात्रा में नकद राशि हवाईअड्डे की सुरक्षा और सामान जांच तंत्र से कैसे पास हो गई।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि शवों और सामान की पहचान की प्रक्रिया चल रही है ताकि इसे उनके परिजन को सौंपा जा सके। उन्होंने कहा कि यह राशि दो थैलों में पड़ी मिली है।

इस दुर्घटना में चालक दल के सदस्यों समेत 97 लोगों की मौत हो गई थी। यह पाकिस्तान के इतिहास में अबतक की बड़ी विमान दुर्घटनाओं में से एक थी। गुरुवार को एक अधिकारी ने बताया कि 47 शवों की पहचान कर ली गई है और अब तक 43 शवों को अंतिम संस्कार के लिए परिवार वालों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें