पिछले साल पुलिस अधिकारियों को बाल यौन शोषण की तस्वीरें प्रसारित करने वाले ऑनलाइन मैसेजिंग समूहों के बारे में पता चला। इसके बाद स्पैनिश पुलिस के साथ मिलकर अभियान शुरू किया गया। अभियान के तहत इंटरपोल ने बड़ी कार्रवाई की।
अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (इंटरपोल) ने बाल यौन शोषण करने वालों पर शिकंजा कसा है। इंटरपोल ने एक अभियान के जरिये अमेरिका और यूरोप समेत 12 देशों से 20 लोग गिरफ्तार किए हैं। इसमें स्वास्थ्यकर्मी और शिक्षक शामिल है।
विज्ञापन
इंटरपोल ने बताया कि पिछले साल पुलिस अधिकारियों को बाल यौन शोषण की तस्वीरें प्रसारित करने वाले ऑनलाइन मैसेजिंग समूहों के बारे में पता चला। इसके बाद स्पैनिश पुलिस के साथ मिलकर अभियान शुरू किया गया। इसके बाद अधिकारियों ने एक स्वास्थ्य देखभाल कर्मी और एक शिक्षक सहित सात संदिग्धों को गिरफ्तार किया।
स्वास्थ्य देखभाल कर्मी पर आरोप है कि उसने पूर्वी यूरोप में नाबालिगों को भुगतान करके उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें ली थीं। जबकि शिक्षक पर ऑनलाइन प्लेटफार्मों के जरिये बाल यौन शोषण सामग्री रखने और साझा करने का आरोप है।
वहीं लैटिन अमेरिका के अधिकारियों ने सात देशों में 10 संदिग्धों को गिरफ्तार किया। इनमें अल साल्वाडोर में तीन और पनामा में एक शिक्षक शामिल है। शेष संदिग्धों को यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका के अन्य हिस्सों में गिरफ्तार किया गया। इंटरपोल ने बताया कि अब तक 68 अतिरिक्त संदिग्धों की पहचान की गई है। जांच चल रही है।