फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: सोशल मीडिया स्टार एंड्रयू टेट पर रोमानिया में मानव तस्करी, दुष्कर्म के आरोप

Wed, 21 Jun 2023 12:31 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

एंड्रयू टेट पर पीड़ितों में से एक के साथ दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया गया है, जबकि उनके भाई ट्रिस्टन पर दूसरों को हिंसा के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। रोमानियाई कानून के तहत, ट्रॉयल तुरंत शुरू नहीं किया गया।
विज्ञापन
Andrew Tate - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोमानिया में विवादास्पद सोशल मीडिया स्टार एंड्रयू टेट और उनके भाई ट्रिस्टन समेत चार पर मंगलवार को मानव तस्करी, दुष्कर्म और महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया। रोमानियाई अभियोजकों के हवाले से जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


31 मार्च तक रखा गया था नजरबंद
टेट भाइयों और उनके दो रोमानियाई सहयोगियों को पहली बार दिसंबर में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, उन्होंने आरोपों से इनकार किया है। इन चारों को 29 दिसंबर से 31 मार्च तक पुलिस हिरासत में रखा गया था, जिसके बाद बुखारेस्ट की एक अदालत ने उन्हें नजरबंद रखने का आदेश दिया। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, टेट भाइयों और दो रोमानियाई महिला संदिग्धों को सात महिलाओं के खिलाफ किए गए दुर्व्यवहारों के लिए एक आपराधिक जांच लंबित होने तक घर में नजरबंद रखा गया। 

एंड्रयू टेट पर दुष्कर्म का आरोप
एंड्रयू टेट पर पीड़ितों में से एक के साथ दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया गया है, जबकि उनके भाई ट्रिस्टन पर दूसरों को हिंसा के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। रोमानियाई कानून के तहत, ट्रॉयल तुरंत शुरू नहीं किया गया। मामला अदालत के पास प्रारंभिक जांच के लिए भेजा जाता है, जहां एक न्यायाधीश के पास वैधता सुनिश्चित करने के लिए मामले की फाइलों का निरीक्षण करने के लिए 60 दिन का समय होता है। टेट भाइयों, अमेरिका और ब्रिटिश राष्ट्रीयता वाले पूर्व किकबॉक्सर के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलवर्स है। 
विज्ञापन


अभियोजकों के अनुसार, चारों ने कथित रूप से रोमानिया, ब्रिटेन और अमेरिका में मानव तस्करी के लिए एक आपराधिक ग्रुप बनाया। अभियोजक के बयान में कहा गया, पीड़िताओं को विदेशी नागरिकों ने विवाह करने का झांसा दिया। सात पीड़ितों की पहचान की गई थी।  बयान के अनुसार, मार्च 2022 में दो घटनाओं के संबंध में एक संदिग्ध पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। अमेरिकी मीडिया ने अदालत के दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा कि दुष्कर्म के आरोपों के लिए केवल एंड्रयू टेट के खिलाफ जांच की जा रही थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें