आईएमएफ के नीति समीक्षा विभाग की निदेशक सेला पजारबासियोग्लू ने अगले सप्ताह भारत और चीन की अपनी यात्रा से पहले संवाददाताओं से कहा, भारत अधिक समृद्ध भविष्य के लिए एक सामूहिक एजेंडा एक साथ रख रहा है।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा है कि वह भारत के जी-20 एजेंडे का पूरा समर्थन करता है। आईएमएफ ने कहा कि भारत मौजूदा वैश्विक संकटों से संबंधित उन मुद्दों पर आम सहमति बनाने की योजना पर काम कर रहा है जिन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
भारत ने बृहस्पतिवार को औपचारिक रूप से जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण की है। आईएमएफ के नीति समीक्षा विभाग की निदेशक सेला पजारबासियोग्लू ने अगले सप्ताह भारत और चीन की अपनी यात्रा से पहले संवाददाताओं से कहा, भारत अधिक समृद्ध भविष्य के लिए एक सामूहिक एजेंडा एक साथ रख रहा है। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक संकटों से संबंधित उन मुद्दों पर आम सहमति बनाने की की योजना तैयार कर रहा है, जिन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। पजारबासियोग्लू रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण खाद्य और ऊर्जा संकट का जिक्र कर रही थीं।