फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंजेलिना जोली बनने के चक्कर में इंस्टाग्राम स्टार ने कराई 50 बार सर्जरी, हुई गिरफ्तार

Mon, 07 Oct 2019 08:09 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सहर ताबर - फोटो : Facebook
विज्ञापन

मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली की तरह दिखने के चक्कर में ईरान की रहने वाली इंस्टाग्राम स्टार सहर ताबर ने अपने चेहरे की 50 बार प्लास्टिक सर्जरी कराई। अदालत के आदेश के बाद इंस्टाग्राम स्टार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


एंजेलिना जोली जैसी दिखने के लिए इंस्टाग्राम स्टार ने प्लास्टिक सर्जरी करा-कराकर अपने चेहरे को बर्बाद कर लिया था। महिला ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने चेहरे की कई तस्वीरें पोस्ट कीं। जिनमें वो काफी डरावनी दिख रही है। तभी से ईरान में सहर का विरोध हो रहा था।

गिरफ्तार की गई सहर ताबर के खिलाफ ईश निंदा, दंगा भड़काना और युवाओं को बरगलाना और गलत तरीकों से पैसे कमाने का आरोप लगा है। गौरतलब है ईरान में इंस्टाग्राम को छोड़कर बाकि सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बैन लगा हुआ है।
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर सहर ताबर के 26000 से ज्यादा फोलोअर्स हैं। ईरान में प्लास्टक सर्जरी काफी लोकप्रिय है। यहां के हजारों लोग हर साल सर्जरी कराते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें