फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INS Tushil: पहली बार लंदन बंदरगाह पहुंचा नौसेना का आईएनएस तुशिल, ब्रिटेन में जोरदार स्वागत; जानें इसकी खासियत

Sun, 22 Dec 2024 01:13 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

हाल ही में नौ दिसंबर को आईएनएस तुशिल को नौसेना में शामिल किया गया है। इसके बाद मल्टी रोल स्टील्थ मल्टी-रोल स्टील्थ-गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस तुशिल अपनी पहली तैनाती में लंदन बंदरगाह पर पहुंचा है।
विज्ञापन
लंदन में आईएनएस तुशिल। - फोटो : एक्स/@HCI_London
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मल्टी रोल स्टील्थ मल्टी-रोल स्टील्थ-गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस तुशिल अपनी पहली तैनाती में लंदन बंदरगाह पर पहुंचा है। तीन दिसंबर को नई दिल्ली में हुई भारत-ब्रिटेन की विदेश और रक्षा मुद्दों पर वार्ता के बाद पहली बार आईएनएस तुशिल लंदन पहुंचा। इसका ब्रिटेन में जोरदार स्वागत किया गया।आईएनएस तुशिल प्रोजेक्ट 1135.6 का एक उन्नत क्रिवाक III श्रेणी का युद्धपोत है।

विज्ञापन

 

इसे लेकर लंदन में भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर लिखा कि भारतीय उच्चायोग आईएनएस तुशिल का स्वागत करता है। भारतीय नौसेना के मल्टी रोल स्टील्थ मल्टी-रोल स्टील्थ-गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस तुशिल की प्रथम परिचालन तैनाती के लिए लंदन पहला बंदरगाह है। हाल ही में नौ दिसंबर को आईएनएस तुशिल को नौसेना में शामिल किया गया है। 

तीन दिसंबर को नई दिल्ली में भारत-ब्रिटेन की विदेश और रक्षा मुद्दों पर वार्ता हुई थी। इसे लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा कि इसमें दोनों देशों ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की और लगातार इसे बढ़ाने पर जोर दिया था। इसके बाद ही आईएनएस तुशिल को लंदन भेजा गया। 
विज्ञापन


जानिए आईएनएस तुशिल की खासियत
आईएनएस तुशिल प्रोजेक्ट 1135.6 का एक उन्नत क्रिवाक III श्रेणी का युद्धपोत है। इनमें से छह पहले से ही सेवा में हैं, जिसमें तीन तलवार श्रेणी के जहाज, बाल्टिस्की शिपयार्ड, सेंट पीटर्सबर्ग में निर्मित और तीन तीन फॉलो-ऑन तेग श्रेणी के जहाज, यंतर शिपयार्ड, कलिनिनग्राद में निर्मित हैं। आईएनएस तुशिल इस श्रृंखला में सातवां और दो उन्नत अतिरिक्त फॉलो-ऑन जहाजों में से पहला है। इसके लिए अक्तूबर 2016 में जेएससी रोसोबोरोनेक्सपोर्ट, भारतीय नौसेना और भारत सरकार के बीच अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए थे।

इन हथियारों से लैस है आईएनएस तुशिल
इस युद्धपोत की लंबाई 409.5 फीट, बीम 49.10 फीट और ड्रॉट 13.9 फीट है। यह समुद्र में 59 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से चल सकता है। यह समुद्र में 18 अधिकारियों समेत 180 सैनिकों को लेकर 30 दिनों तक रह सकता है। आईएनएस तुशिल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम से लैस हैं। इसमें 4 केटी-216 डिकॉय लॉन्चर्स लगे हैं। इसमें एक 100 मिलिमीटर की ए-190ई नेवल गन भी लगी है। इसके अलावा इसमें एक 76 मिमी की ओटो मेलारा नेवल गन और 2 एके-630 सीआईडब्ल्यूएस और 2 काश्तान सीआईडब्ल्यूएस गन लगी हैं।

इन खतरनाक बंदूकों के अलावा इस युद्धपोत में दो 533 मिलिमीटर की टॉरपीडो ट्यूब्स भी लगे हैं। इसमें एक रॉकेट लॉन्चर भी तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त इस जहाज पर एक कामोव-28 या एक कामोव-31 या ध्रुव हेलिकॉप्टर लैस हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें