फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी के आरोप में उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल के भाई प्रमोद मित्तल गिरफ्तार

Wed, 24 Jul 2019 09:31 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रमोद मित्तल - फोटो : social media
विज्ञापन

स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल के छोटे भाई और उद्योगपति प्रमोद मित्तल को संदिग्ध धोखाधड़ी और पावर के दुरुपयोग के आरोप में बोसनिया में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें बुधवार को ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। ये मामला लुकावास के उत्तर-पूर्वी कस्बे में कोकिंग प्लांट जीआईकेआईएल से संबंधित धोखाधड़ी से जुड़ा है।

विज्ञापन


जिसे प्रमोद 2003 से संचालित कर रहे हैं। यहां एक हजार कर्मचारी काम करते हैं। वह जीआईकेआईएल के सुपरवाइजरी बोर्ड के प्रेसिडेंट हैं। समाचार एजेंसी से ये जानकारी मिली है।

जानकारी के मुताबिक कंपनी के जनरल मैनेजर परमेश भट्टाचार्य और सुपरवाइजरी बोर्ड के एक अन्य सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया है। बोस्निया के सरकारी वकील कैजिम सेरहेटलिक का कहना है कि इस मामले में दोष साबित होने पर 45 साल तक की सजा हो सकती है। सेरहेटलिक का कहना है कि इस संगठित आपराधिक ग्रुप से संबंधित चौथे व्यक्ति के खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मित्तल और अन्य लोगों पर 28 लाख डॉलर (19.32 करोड़ रुपये) की हेरा-फेरी करने का आरोप है। बता दें इस साल मार्च माह में प्रमोद को उनके बड़े भाई लक्ष्मी मित्तल ने 1,600 करोड़ रुपये देकर आपराधिक कार्रवाई से बचाया था। प्रमोद पर स्टेट ट्रेडिंग कॉरपोरेशन (एसटीसी) के 2,210 करोड़ रुपये का बकाया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें