फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोनेशियाई सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत

Sat, 06 Jun 2020 10:38 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

जावा के मुख्य द्वीप पर शनिवार को इंडोनेशियाई सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


 सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर नेफ्रा फिरदौस ने बताया कि रुस द्वारा निर्मित हेलिकॉप्टर एमआई17 नौ सैनिकों के साथ प्रशिक्षण अभियान पर था और प्रांतीय राजधानी सेमरांग से उड़ान भरने के एक घंटे पहले ही केंद्रीय जावा प्रांत के केंडल जिले में हेलिकॉप्टर में विस्फोट हो गया।

फिरदौस ने बताया कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य सवार घटना स्थल से निकल पाने में सफल रहे। गंभीर रुप से घायल पांचों व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना का कारण पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें