फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indonesia Helicopter Contact Lost: इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप में हेलीकॉप्टर से संपर्क टूटा; आठ यात्री सवार

Mon, 01 Sep 2025 05:07 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता

सार

Indonesia Helicopter Contact Lost: इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप पर आठ लोगों को ले जा रहा एयरबस बीके117 डी-3 हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के आठ मिनट बाद लापता हो गया। हेलीकॉप्टर दक्षिण कालिमंतान से पालतांगकराया जा रहा था। फिलहाल जमीनी और हवाई दल सर्च ऑपरेशन में जुटे हैं। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षित वापसी की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
इंडोनेशिया में अचानक गायब हुआ हेलीकॉप्टर। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप पर सोमवार को एक बड़ा हादसा हुआ। आठ लोगों को लेकर जा रहा एक हेलीकॉप्टर अचानक उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही लापता हो गया। एयरबस बीके117 डी-तीन मॉडल का यह हेलीकॉप्टर ईस्टिंडो एयर कंपनी का था। ये दक्षिण कालिमंतान प्रांत के कोटाबारू जिले के हवाई अड्डे से उड़ा था और इसे मध्य कालिमंतान के पालतांगकराया शहर पहुंचना था। लेकिन उड़ान भरने के केवल आठ मिनट बाद ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल से इसका संपर्क टूट गया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर का आखिरी संपर्क सुबह 08:54 बजे हुआ था। इसे पालतांगकराया शहर सुबह 10:15 बजे पहुंचना था। लेकिन उससे पहले ही इसका लोकेशन मिलना बंद हो गया। हेलीकॉप्टर में एक पायलट, एक इंजीनियर और छह यात्री सवार थे। प्रशासन ने आशंका जताई कि यह हेलीकॉप्टर तनाहबुम्बू जिले के मांटवे जंगल क्षेत्र में गायब हुआ है।

ये भी पढ़ें- रूस पर विमान का रडार जाम करने के गंभीर आरोप, फ्लाइट में ईयू के नेता थे सवार; जानिए मामला
विज्ञापन


दोपहर को मिली लापता होने की सूचना
बांजरमासिन सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के प्रमुख आई पुतु सुदायना ने कहा कि एजेंसी को हेलीकॉप्टर के गायब होने की सूचना दोपहर 12:02 बजे मिली। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमों को अलर्ट किया गया और खोज अभियान शुरू किया गया। फिलहाल टीमों ने जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में तलाश शुरू कर दी है।

बचाव अभियान में झोंकी ताकत
सुदायना ने कहा कि बचाव के लिए जमीनी दल और हवाई दल दोनों को भेजा गया है। आग बुझाने वाले एक विशेष हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल भी सर्च ऑपरेशन में किया जा रहा है। कठिन इलाकों में अभियान चलाने के कारण टीमों को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही हेलीकॉप्टर और यात्रियों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पीओके में क्रैश हुआ पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर; दो अधिकारियों समेत पांच जवानों की हुई मौत

यात्रियों की सुरक्षित वापसी की उम्मीद
स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू एजेंसियों ने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। सुदायना ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षित वापसी है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि आज ही हेलीकॉप्टर का लोकेशन मिल जाएगा और सभी यात्री सुरक्षित होंगे। इस घटना के बाद क्षेत्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने भी अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें