इंडोनेशिया (Indonesia) में नवंबर 2020 में जारी नये नियमों (New Rules) में यह प्रावधान है कि टेक कंपनियों (Tech Companies) को 24 घंटे में गैरकानूनी (Illegal) या कानून व्यवस्था के लिए खतरा उत्पन्न करने वाली सामग्री हटानी होगी। सरकार आदेश दे तो सिर्फ चार घंटे की मोहलत मिलेगी।
इंडोनेशिया (Indonesia) ने सर्च इंजन याहू (Search Engine Yahoo) सहित पेमेंट फर्म पे-पाल (Paypal) और गेमिंग कंपनी एपिक गेम्स (Epic games) के प्लेटफॉर्म शनिवार को ब्लॉक कर दिए। इस देश में नये लाइसेंसिंग नियम लागू हुए थे, जिनके तहत यहां कारोबार कर रहीं सभी कंपनियों को सरकारी डाटाबेस में पंजीकरण करवाना था। शुक्रवार को इसकी समय सीमा खत्म हो गई।
विज्ञापन
नवंबर 2020 में जारी नये नियमों में यह भी प्रावधान है कि टेक कंपनियों को 24 घंटे में गैरकानूनी या कानून व्यवस्था के लिए खतरा उत्पन्न करने वाली सामग्री हटानी होगी। सरकार आदेश दे तो सिर्फ 4 घंटे की मोहलत मिलेगी। करीब 27 करोड़ की आबादी वाले इंडोनेशिया में 19.10 करोड़ इंटरनेट यूजर्स हैं।
कार्रवाई इन पर भी
बैटलनेट (कॉल ऑफ ड्यूटी गेम की कंपनी) स्टीम, डोटा2, काउंटर स्ट्राइक भी ब्लॉक किये हैं। फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और अमेजन ने पहले ही पंजीकरण करवा लिया था। पे-पाल ब्लॉक होने से बड़ी संख्या में यूजर्स को पैसा निकालने में दिक्कतें आईं। संभव है, थोड़े समय के लिए इसे अनब्लॉक किया जाएगा।