फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन की नई टैक्स हैवन एलीट लिस्ट में दूसरे सबसे अमीर बने भारत वंशी रूबेन ब्रदर्स

Fri, 08 Mar 2019 03:22 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

रूबेन ब्रदर्स के नाम से पहचाने जाने वाले भारतीय मूल के डेविड और साइमन रूबेन बृहस्पतिवार को सामने आई ब्रिटेन की ताजा टैक्स हैवन एलीट लिस्ट में दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति के तौर पर शामिल किए गए हैं। बता दें कि यह लिस्ट ऐसे उद्योगपतियों के बारे में जारी की जाती है, जो पूरे विश्व में अपनी कंपनी की फाइलिंग के दौरान खुद को कम कर देने वाले क्षेत्रों का निवासी दर्शाते हैं। मुंबई में एक अमीर इराकी-यहूदी परिवार में जन्मे रूबेन ब्रदर्सन 1950 के आसपास ब्रिटेन आए थे और यहां पर धातु व प्रॉपर्टी के क्षेत्र में अपना भाग्य आजमाना शुरू किया था। 

विज्ञापन


वह पिछले साल द संडे टाइम्स की ‘रिच लिस्ट-2018’ में 15.09 अरब पाउंड की संपत्ति के साथ चौथे सबसे अमीर उद्योगपति गिने गए थे। अब उन्हें द टाइम्स ने विदेशी टैक्स हैवन देशों का उपयोग करने वाले करीबन एक तिहाई ब्रिटिश अरबपतियों में दूसरे नंबर पर चुना है। बता दें कि टैक्स हैवन उन देशों को कहा जाता है, जहां उद्योगपतियों को अपनी कमाई पर कोई कर नहीं चुकाना पड़ता। दुनिया के तकरीबन सभी उद्योगपति अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा इन देशों में कमाई के तौर पर दिखाकर टैक्स बचाते हैं।

द टाइम्स ने अपनी जांच रिपोर्ट में दावा किया है कि 77 वर्षीय साइमन 20 साल पहले मोनाको में बस गए थे, जबकि 80 वर्षीय डेविड कभी फ्रेंच रिवारा और कभी फ्लोरिडा में रहते हैं। ये दोनों ही ब्रिटिश नागरिक हैं, लेकिन माना जाता है कि अब इनका स्तर अनिवासी ब्रिटिश का है। अपनी मोटी कमाई पर तकरीबन 40 फीसदी कर चुकाने से बचने के लिए इन्होंने ब्रिटेन में अपना व्यापार ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स, इस्ले ऑफ मैन और जर्सी जैसे टैक्स हैवन देशों में स्थापित कंपनियों के जरिए संभाला हुआ है। द टाइम्स ने टैक्स हैवन एलीट लिस्ट में पहले नंबर पर कैमिकल एंटरप्रेन्योर जिम रैटक्लिफ को चुना है, जो 21.05 अरब पाउंड की संपत्ति के साथ मोनाको में बस गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें