फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन में भारतवंशी ने 6 महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाकर करवाया निवेश, जेल

Sat, 04 May 2019 06:15 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, लंदन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन
ब्रिटेन में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को छह महिलाओं के साथ ‘रोमांस फ्रॉड्सटर’  मामले में दोषी पाए जाने पर छह साल एक महीने जेल की सजा सुनाई गई है। 32 वर्षीय कियुर व्यास ने इन महिलाओं के साथ ऑनलाइन दोस्ती की और अपने प्रेम जाल में फंसाकर उन्हें ऐसी कंपनियों में निवेश करने को कहा जो थी ही नहीं। पूर्वी लंदन के रहने वाले व्यास को किंग्स्टन क्राउन कोर्ट में सजा सुनाई गई।
विज्ञापन


मैट्रोपॉलिटन पुलिस की जांच में कहा गया है कि व्यास ने रिक्रूटमेंट एजेंट बनकर इन महिलाओं के साथ ऑनलाइन दोस्ती की और बाद में मिलने के बहाने उनके साथ प्रेम संबंध बना लिए। महिलाओं ने उसपर भरोसा करने के बाद कुल आठ लाख पाउंड उसकी बताई गई कंपनियों में निवेश किए। कोर्ट ने फैसला सुनाया कि व्यास ने भावनात्मक रूप से महिलाओं को अपने जाल में फंसाया और उनसे पैसे ठगे। उसने अनिवार्य रूप से पैसे कमाने के लिए महिलाओं के साथ रिश्ता बनाया। पुलिस अक्टूबर 2014 से उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुई थी।
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत मामले में भारतवंशी को जेल

ब्रिटेन में जसकरण दयाल नाम के भारतवंशी को खतरनाक ड्राइविंग के चलते एक व्यक्ति की मौत का दोषी पाए जाने पर छह साल जेल की सजा सुनाई गई है। पिछले साल जनवरी में उत्तर पूर्वी लंदन में नशे में गाड़ी चलाते हुए जसकरण दयाल ने पीड़ित की गाड़ी ठोक दी थी। 47 वर्षीय जसकरण को घटनास्थल पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

उन्हें इस मामले में पिछले महीने वुड ग्रीन क्राउन कोर्ट में दोषी ठहरा दिया गया था और बृहस्पतिवार को उसी अदालत में सजा सुनाई गई। अदालत ने बताया कि दयाल को गति सीमा से अधिक तेज गाडी चलाते हुए कई लोगों ने देखा, जो गवाह बनकर कोर्ट में पेश हुए। पीड़िता का नाम अनवर अली था, जो कैब ड्राइवर था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें