फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका : वीजा धोखाधड़ी में भारतीय मूल के दो लोगों समेत नौ के खिलाफ अभियोग

Wed, 03 Apr 2019 01:25 PM IST
आसिम खान भाषा, न्यूयार्क
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अमेरिका की एक अदालत में वीजा धोखाधड़ी और नशीले पदार्थ संबंधी मामलों में भारतीय मूल के दो लोग समेत नौ लोगों के खिलाफ अभियोग शुरू किया गया। दक्षिण कैरोलिना में ओरेंजबर्ग के सौरभ कुमार पटेल पर षड़यंत्र रचने का आरोप है जबकि केंटुकी में न्यूपोर्ट के तरंग पटेल के खिलाफ षड़यंत्र रचने और वीजा धोखाधड़ी के आरोप हैं।

विज्ञापन


सात कानून प्रवर्तन अधिकारियों के अलावा इन दोनों के खिलाफ वीजा धोखाधड़ी और नशीले पदार्थ संबंधी आरोपों में दक्षिण कैरोलिना की संघीय अदालत में अभियोग चल रहा है। दोष साबित होने पर सौरभ और तरंग को अधिकतम 10 साल तक की कारावास हो सकती है।

अभियोग के अनुसार चार अधिकारियों ने रिश्वत लेकर लोगों को फर्जी यू-वीजा लेने में मदद की। यह भी आरोप है कि अधिकारियों ने नशीले पदार्थों की तस्करी में भी रिश्वत लेकर मदद की। अमेरिकी अटॉर्नी शेरी लेडन ने कहा, ‘यदि आरोप सही साबित होते हैं, तो इन आरोपियों को बैज पहनने का अधिकार नहीं होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें