फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day: न्यूयॉर्क में मना भारत की आजादी का जश्न, टाइम स्कवायर पर लहराया तिरंगा, गूंजा जन गण मन

Fri, 16 Aug 2024 06:35 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

टाइम स्कवायर पर हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने भारतीय प्रवासियों को देश की प्रगति की जानकारी दी। साथ ही स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क में टाइम स्कवायर पर लहराता तिरंगा। - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की आजादी की वर्षगांठ का जश्न न्यूयॉर्क में भी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शहर के टाइम स्कवायर पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से लहराया। साथ ही भारतीय प्रवासियों और अमेरिकी लोगों ने राष्ट्रगान गाया। 

विज्ञापन


टाइम स्कवायर पर हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने भारतीय प्रवासियों को देश की प्रगति की जानकारी दी। साथ ही स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन एनवाई-एनजे-एनई द्वारा आयोजित समारोह में भारतीय बॉलीवुड गानों पर कई नृत्य प्रस्तुतियां आयोजित की गईं।

अमेरिका में भारतीय दूतावास में स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रवासी भारतीयों ने भी हिस्सा लिया। अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने वॉशिंगटन डीसी में इंडिया हाउस में तिरंगा फहराया। समारोह में भारतीय प्रवासियों के सदस्यों और भारत के दोस्तों ने भी भाग लिया। समारोह में भाग लेने वालीं एलेक्जेंद्र दास ने कहा कि मेरा जन्म और पालन-पोषण भारत में हुआ। मैं पिछले 11 वर्षों से अमेरिका में हूं।
विज्ञापन


मेरे लिए स्वतंत्रता दिवस हमेशा एक बड़ी बात थी। यह सिर्फ एक दिन की छुट्टी नहीं थी, बल्कि स्कूल और कॉलेज में हम हमेशा ध्वजारोहण में भाग लेते थे। मैं अमेरिका में रहने के कारण बहुत आभारी हूं कि मुझे राजदूत निवास पर समारोह में भाग लेने का अवसर मिला। गैर-भारतीयों को इसका हिस्सा बनते देखना और हमारे साथ जश्न मनाते देखना बहुत अच्छा लगता है। जब भी मैं राष्ट्रगान गाती हूं और यहां प्रदर्शन करती हूं तो मुझे गर्व होता है। 

वहीं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दुनिया भर के नेताओं ने भारत को शुभकामनाएं दीं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो ने एक्स पर एक तस्वीर साझा की और लिखा कि आपके 78वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय लोगों को बधाई। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मॉस्को नई दिल्ली के साथ रणनीतिक साझेदारी के संबंधों को बहुत महत्व देता है। वह संबंधों को और विकसित करने का इरादा रखता है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें