फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: इंग्लैंड और वेल्स में विदेशी मूल के निवासियों में भारतीयों की सबसे बड़ी आबादी, दूसरे नंबर पर पोलैंड

Tue, 08 Nov 2022 08:08 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

2021 की जनगणना के आंकड़ों पर आधारित रिपोर्ट में बताया गया है कि  920,000 लोगों के साथ भारत, ब्रिटेन से बाहर जन्म देने वाला देश बना रहेगा। इसके बाद 743,000 लोगों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन
भारत और ब्रिटेन का झंडा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिक्स (ओएनएस) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों में बताया गया है कि पिछले साल इंग्लैंड और वेल्स में रहने वाले प्रत्येक छह में से एक का जन्म देश से बाहर हुआ। इन 1.5 फीसदी निवासियों में सबसे बड़ा हिस्सा भारत का है। 

विज्ञापन


2021 की जनगणना के आंकड़ों पर आधारित रिपोर्ट में बताया गया है कि  920,000 लोगों के साथ भारत, ब्रिटेन से बाहर जन्म देने वाला देश बना रहेगा। इसके बाद 743,000 लोगों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। इसके बाद पाकिस्तान 624,000 (एक फीसदी) लोगों के साथ तीसरे नंबर पर है। 

2011 के जनगणना आंकड़ें बताते हैं कि तब पोलिश (760,000, 1.3 फीसदी), रोमानियन (550,000, 9 फीसदी), भारतीय (369000, 0.6 फीसदी) ब्रिटेन में रहने वाली तीन सबसे आम गैर-ब्रिटिश पासपोर्टधारी निवासी थे जो इंग्लैंड और वेल्स में निवास रहते हैं।  
विज्ञापन


ओएनएस की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार, ब्रिटेन से बाहर जन्म लेने वाले इंग्लैंड और वेल्स के निवासियों की संख्या में 2011 के बाद 2.5 मिलियन का इजाफा हुआ है। यानि तब यह संख्या 7.5 मिलियन (13.4 फीसदी) थी जो अब 10 मिलियन (16.8 फीसदी) तक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें