फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में भारतीयों को किया आगाह, संकटग्रस्त देश को अब तक चार अरब डॉलर की मदद

Wed, 20 Jul 2022 07:31 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

भारतीयों से कहा गया है कि वे हालात पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर उच्चायोग से संपर्क करें। कोलंबो में भारत के उच्चायुक्त गोपाल बागले के अनुसार हमारी पड़ोस नीति में श्रीलंका केंद्र में है।
विज्ञापन
Gopal Baglay High Commission of India in Colombo, Sri Lanka - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की भारत लगातार मदद कर रहा है। 'सबका साथ, सबका विकास' नीति के तहत भारत अब तक उसे 4 अरब डॉलर की आवश्यक वस्तुएं व विदेशी मुद्रा सहायता पहुंचा रहा है। इस बीच, कोलंबो स्थित भारतीय दूतावास ने श्रीलंका में रह रहे सभी भारतीयों को आगाह किया है।

विज्ञापन

भारतीय उच्चायोग ने आज श्रीलंका में रह रहे सभी भारतीयों से कहा कि वे देश के ताजा हालात के प्रति सतर्क रहें और उसके अनुसार ही अपनी आवाजाही व गतिविधियां संचालित करें। जरूरत पड़ने पर व उच्चायोग से संपर्क कर सकते हैं। कोलंबो में भारत के उच्चायुक्त गोपाल बागले ने एक न्यूज चैनल से चर्चा में कहा कि भारत श्रीलंका को आवश्यक वस्तुओं और विदेशी मुद्रा की लगातार मदद कर रहा है। भारत अब तक संकटग्रस्त पड़ोसी देश की मदद के बतौर 4 अरब डॉलर खर्च कर चुका है। श्रीलंका हमारी पड़ोस नीति के केंद्र में है।
बागले ने कहा कि भारत ने श्रीलंका की दो तरह से मदद की। पहला आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और दूसरी विदेशी मुद्रा भंडार के लिए मदद। भारत ने अब तक श्रीलंका को 1.5 अरब अमेरिकी डॉलर की आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की है। इसमें से 50 करोड़ डॉलर ईंधन के लिए खासतौर से मदद की गई। इसके अलावा 40 करोड़ डॉलर की विदेशी मुद्रा सहायता और एशियाई क्लियरिंग यूनियन में करीब 2 अरब डॉलर के विदेशी मुद्रा सेटलमेंट को स्थगित किया गया। 
विज्ञापन


मुद्राकोष से कर रहा पैकेज की बात
बागले ने कहा कि श्रीलंका सरकार अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) से मदद की गुहार लगा रहा है। उसकी एक आर्थिक पैकेज के लिए सतत वार्ता जारी है, ताकि आर्थिक पुनर्वास हो सके। उन्होंने कहा कि भारत पड़ोसी देश की सतत मदद करता रहेगा और वहां आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारू रहे, इसके इंतजाम में जुटा है। 

आज हो रहा राष्ट्रपति का चुनाव
आज श्रीलंका में नए राष्ट्रपति का चुनाव भी होने जा रहा है। वर्तमान में प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे कार्यवाहक राष्ट्रपति हैं। श्रीलंका कुछ माहों से ऐतिहासिक आर्थिक संकट झेल रहा है। पूर्व राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के खिलाफ भड़के आक्रोश के बाद वे देश छोड़कर जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें