फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा में ठंड से चार भारतीयों की मौत: पीएम ट्रूडो बोले, मानव तस्करी रोकने के लिए उठा रहे उचित कदम, अमेरिकी सीमा के पास मिले थे शव 

Sat, 22 Jan 2022 01:27 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कनाडा

सार

पुलिस का कहना है कि अमेरिकी सीमा के पास चार भारतीयों के शव मिले थे। इसमें एक वयस्क, एक किशोर व एक बच्चा शामिल है। 
 
विज्ञापन
जस्टिन ट्रूडो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा में अत्यधिक ठंड से एक बच्चे समेत चार भारतीयों की मौत के बाद प्रधानमंत्री जस्टिन क्रूडो का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि मानव तस्करी रोकने के लिए उनकी सरकार अमेरिका के साथ मिलकर हर संभव कार्य कर रही है। उन्होंने इस घटना को वीभत्स बताया। कहा कि सीमा पार लोगों की तस्करी रोकने के लिए सभी उचित कदम उठाए जा रहे हैं।  

विज्ञापन


ट्रूडो ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि एक परिवार को इस तरह मरते देखना वाकई दुखद है। इससे भी ज्यादा बुरा है कि लोग उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर मानव तस्करी को अंजाम दे रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, 2016 में डोनाल्ड ट्रंप के बाद से अमेरिका से कनाडा में पैदल घुसने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है। अधिकतर लोग कनाडा में अवैध रूप से प्रवेश करने के लिए अमेरिकी सीमा का ही इस्तेमाल करते हैं। 

गुजराती परिवार की हुई थी मौत
दरअसल, गुरुवार को कनाडा-अमेरिकी सीमा पर चार लोगों के शव मिले थे। पुलिस के मुताबिक, ये शव दो वयस्कों, एक किशोर व एक बच्चे का था। इनकी पहचान गुजराती भारतीय के रूप में हुई। कहा जा रहा है कि चारों की मौत अत्यधिक ठंड से हुई थी। इसके बाद भारतीय दूतावास ने इस घटना को एक गंभीर त्रासदी बताया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला मानव तस्करी का ही लग रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मानव तस्करी के लिए चारों लोगों को यहां लाया गया था, अत्यधिक ठंड के कारण चारों की मौत हो गई। वहीं सूत्रों का कहना है कि 19 जनवरी को, यूएस-कनाडा सीमा के पास अमेरिकी अधिकारियों को ऐसे लोगों का एक समूह मिला, जो अवैध रूप से बिना दस्तावेज के प्रवेश कर रहा था। उनसे मिली जानकारी के आधार पर ही कनाडा के अधिकारियों ने कनाडा की सीमा पर चार शवों के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें