फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: नेपाल में मिला बिहार की महिला का शव, मामले की जांच हुई शुरू

Thu, 05 Jan 2023 04:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

नेपाल के धनुषा जिले में एक भारतीय महिला का शव मिला है। नेपाली पुलिस और वहां की मीडिया के मुताबिक महिला मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी। मामले में जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
नेपाल में मिला भारतीय महिला का शव। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के मधेश प्रांत में एक भारतीय महिला का शव मिला है। पुलिस उपाधीक्षक दीपक राय ने इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भारतीय महिला का शव धनुषा जिले में इनरुवा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी बांध क्षेत्र में मिला था। मौके पर जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


नेपाली मीडिया के मुताबिक, जिस भारतीय महिला का शव मिला है वह बिहार की रहने वाली है। वहीं, पुलिस उपाधीक्षक दीपक राय ने बताया कि पुलिस को मृतक के बारे में जानकारी तब मिली जब उन्होंने महिला के बैग में एक नोट पर लिखे नंबर से संपर्क किया।

उन्होंने बताया कि फिलहाल, महिला के परिवार को सूचित कर दिया गया है। राय ने कहा कि प्राथमिक जांच पूरी होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रांतीय अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें