सिंगापुर में एक भारतीय मूल की महिला को दो लोगों पर देह व्यापार में धकेलने की झूठी शिकायत पुलिस में देने के आरोप में दो सप्ताह की जेल की सजा सुनाई गई है। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को खबर दी कि कलाईसेल्वी मुरुगियन (24) ने पिछले साल अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।
मुरुगियन ने बीते वर्ष पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति और एक महिला ने उसे देह व्यापार में धकेला था। दरअसल, वह नहीं चाहती थी कि उसके पति को मालूम चले कि वह सिंगापुर में क्या काम करती है। उसने पुलिस निरीक्षक मोहम्मद रफीक मोहम्मद इसहाक को गलत जानकारी देते हुए बयान दर्ज कराया था।